JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल ने हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन घोषित

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल), जो एनटीपीसी लिमिटेड एवं झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) का संयुक्त उपक्रम है, ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन (Commercial Operation Declaration – COD) दिनांक 25 जून 2026 से सफलतापूर्वक घोषित कर दिया है। यह उपलब्धि झारखंड एवं देश की विद्युत उत्पादन क्षमता को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पतरातू सुपर ताप विद्युत परियोजना की आधारशिला भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई थी।

यूनिट-2 के सफल वाणिज्यिक परिचालन के साथ पीवीयूएनएल ने झारखंड एवं अन्य लाभार्थी राज्यों को विश्वसनीय, किफायती एवं सतत विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में अपने योगदान को और मजबूत किया है।

उल्लेखनीय है कि यूनिट-1 एवं यूनिट-2 के सफल कमीशनिंग एवं सीओडी के माध्यम से पीवीयूएनएल ने मात्र सात महीनों की अवधि में 1600 मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता राष्ट्र को समर्पित की है। यह उपलब्धि पीवीयूएनएल की उत्कृष्ट परियोजना निष्पादन क्षमता, तकनीकी दक्षता तथा सभी हितधारकों के समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। यह उपलब्धि झारखंड एवं देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ-साथ बढ़ती विद्युत मांग को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर आयोजित समारोह में ए.के. सहगल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO), पीवीयूएनएल अनुपम मुखर्जी, कार्यकारी निदेशक (परियोजना) मनीष खेतरपाल, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) जे.सी. पात्रा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन एवं कमीशनिंग) बिष्णु दत्ता दास, महाप्रबंधक (परियोजना); तथा ओ.पी. सोलंकी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक प्रबंधन) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ए.के. सहगल, सीईओ, पीवीयूएनएल ने इस उपलब्धि के लिए सभी कर्मचारियों, अभियंताओं, श्रमिकों, विक्रेताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं परियोजना से जुड़े सभी भागीदारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के समर्पण, टीम भावना एवं अथक प्रयासों के कारण ही यह महत्वपूर्ण उपलब्धि संभव हो सकी है।

ए.के सहगल ने इस अवसर पर एनटीपीसी प्रबंधन, झारखंड सरकार, जिला प्रशासन, नियामक संस्थाओं, परियोजना भागीदारों एवं सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं समर्थन के लिए अपना विशेष आभार व्यक्त किया।

उन्होंने स्थानीय समुदाय एवं परियोजना प्रभावित परिवारों के सहयोग की भी सराहना करते हुए कहा कि उनका विश्वास एवं समर्थन परियोजना की सफलता में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने बताया कि पीवीयूएनएल क्षेत्र में युवाओं एवं महिलाओं के कौशल विकास, आजीविका संवर्धन तथा सामुदायिक विकास के लिए विभिन्न पहल कर रहा है, ताकि समावेशी विकास सुनिश्चित किया जा सके।

यूनिट-2 का सफल सीओडी पीवीयूएनएल की परिचालन उत्कृष्टता, पर्यावरणीय सततता एवं उत्तरदायी विद्युत उत्पादन के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः स्थापित करता है। कंपनी आधुनिक तकनीकों, नवाचारों एवं पर्यावरण-अनुकूल उपायों को अपनाते हुए क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

यूनिट-2 का सफल वाणिज्यिक परिचालन झारखंड एवं देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा तथा विद्युत उपलब्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाएगा।

पीवीयूएनएल इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में सहयोग देने वाले सभी हितधारकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है तथा भविष्य में भी नई ऊँचाइयों और उपलब्धियों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट शिव मंदिर से माँ पाँचवाहिनी तक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन,

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु न्यू मार्केट शिव मंदिर प्रांगण से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

प्रवीण प्रभाकर से मिले सुदेश महतो

Khabar365newsरांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने अस्वस्थ चल रहे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया,

Khabar365newsनई दिल्ली/रांची। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने...