BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

बैडमिंटन प्रतियोगिता में विवेक शर्मा ने जीता पहला स्थान

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में विवेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

विवेक शर्मा, पंडित मुरारी मोहन शर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता को युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

छत्तर माण्डू इंडोर स्टेडियम स्थित बैडमिंटन कोर्ट परिसर में आयोजित प्रतियोगिता का समापन बुधवार को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन समारोह में रामगढ़ विधायक ममता देवी, उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों का अवलोकन किया तथा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल संस्कृति को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

विवेक शर्मा की इस उपलब्धि पर परिजनों, खेल प्रेमियों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

पेशरार में बिजली संकट पर भड़के संदीप भगत, जल्द बहाली की मांग

Khabar365newsलोहरदगा। पेशरार क्षेत्र में लगातार बाधित बिजली आपूर्ति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल ने हासिल की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि: यूनिट-2 (800 मेगावाट) का वाणिज्यिक परिचालन घोषित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल),...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

राज्यसभा में परिमल नथवाणी की शपथ

Khabar365newsनई दिल्ली/रांची। झारखंड से निर्वाचित राज्यसभा सांसद Parimal Nathwani ने राज्यसभा सदस्य...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

शादी समारोह में गिरी बिजली, 2 की मौत; 2 गंभीर रूप से झुलसे

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया,...