Home Jharkhand झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने किया ऊर्जा मेला का आयोजन
Jharkhand

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने किया ऊर्जा मेला का आयोजन

Share
Share

हजारीबाग: उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान एवं त्वरित कार्रवाई को लेकर शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर अलग-अलग तीन स्थानों में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया। पहला स्थान हीराबाग डिवीजन ऑफिस को बनाया गया जबकि दूसरा केरेडारी कराली बस्ती में और तीसरा डुमराव इचाक मे जिसमें काफी संख्या मे उपभोक्ताओं को अपनी समस्याओं का निदान कराते देखा गया। जिसमें विशेषकर बकाया बिल का भुगतान, बिजली बिल भुगतान नहीं करने के कारण लाइन कटने के उपरांत आरसीडीसी कटाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ देखी गई। इसके अलावा खराब मीटर को चालू कराने के लिए एवं नया कनेक्शन की जानकारी लेने के लिए ग्रामीण काफी संख्या में इस मेला में पहुंचे। इस मेला में आरसीडीसी कट कर अप बिजली बिल को जीरो कराने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित किया गया। बता दे कि कुल मिलाकर आज राजस्व वसूली ₹419385 की की गई। जिसमें खुद कार्यपालक अभियंता अंगेश कुमार , सहायक विद्युत अभियंता शहरी सुनील कुमार, सहायक विद्युत अभियंता ग्रामीण सत्यदेव कुमार, सहायक विद्युत अभियंता कटकमसांडी दुर्गा रानी केरकेट्टा, कनीय अभियंताओं में शैलेश कश्यप ,प्रभास कुमार , अवतेश कुमार,राजेश निरंजन टोप्पो, पुन्नूलाल मुर्मू एवं अमित शर्मा उपस्थित रहे जबकि महाप्रबंधक सह मुख्य अभियंता अशोक कुमार सिन्हा, उप महाप्रबंधक राजस्व मुकुल कुमार गोरवरे,एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार सिंह ने सभी स्थानों के कार्य का निरीक्षण किया और उन्होंने लोगों से अपील भी किया कि कोई भी बिजली बिल बकाया ना रखें। मेले में उपभोक्ताओं के ऑन द स्पॉट समस्याओं का निदान किया गया।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गर्भवती पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद की सजा

गर्भवती पत्नी की हत्या के मामले में अदालत ने आरोपी पति को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

गोड्डा में दो सनसनीखेज घटनाएं, गोड्डा में बच्ची से दुष्कर्म,

झारखंड के दो अलग-अलग जिलों से सामने आई गंभीर आपराधिक घटनाओं ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड में 35 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, 27 लाख अब भी वंचित

झारखंड में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना के तहत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगभारत

झारखंड में बढ़ी ठंड की कनकनी, जानिए अगले 5 दिनों का मौसम

झारखंड में नवंबर के आखिरी सप्ताह के साथ ही ठंड का असर...