हजारीबाग

चुरचू में परिवहन विभाग का विशेष शिविर सफल, 102 युवाओं को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

Share
Share
Khabar365news

चरही/हजारीबाग: आम नागरिकों को परिवहन सेवाएं आसान, पारदर्शी और सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को चुरचू प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में परिवहन विभाग द्वारा विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा, जहां 102 युवक-युवतियों ने ऑनलाइन आवेदन कर लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त किया।
जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष शिविर में सभी आवेदकों की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें मौके पर ही लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। इससे लोगों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली और सरकारी सेवा का लाभ सरल तरीके से प्राप्त हुआ।
लर्निंग लाइसेंस वितरण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित राम, आशा राय, नाजीर महेश मंडल, सारिक, अमन, अनिल, जीवन, दीपक, ललन, जिला परिषद सदस्य वासुदेव करमाली, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, मुखिया संघ अध्यक्ष देवकी महतो एवं चुरचू की मुखिया पूनम बेसरा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने युवाओं से सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने बताया कि शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें सफलतापूर्वक प्रक्रिया पूरी कर लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग भविष्य में भी ऐसे विशेष शिविर आयोजित कर आम लोगों तक सरकारी सेवाओं को और अधिक सुगम बनाने का कार्य करता रहेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन, न्यायिक जानकारी के साथ जरूरतमंदों को मिली योजनाओं की सौगात

Khabar365newsकटकमसांडी। प्रखंड परिसर में रविवार को कटकमसांडी प्रखंड स्तरीय मेगा लीगल एम्पावरमेंट...

हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ

Khabar365newsकटे होंठ, कटे तालू एवं चेहरे-जबड़े की जन्मजात समस्याओं की हुई जांच,...

हजारीबाग

L&T वेयरहाउस लूटकांड का पर्दाफाश: SIT ने खोली साजिश की पूरी परत, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद

Khabar365newsचरही, (हजारीबाग)। चरही ओवरब्रिज के समीप स्थित L&T कंपनी के वेयरहाउस में...