हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की महाकार्रवाई: कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की मुस्तैदी से नशे के सौदागरों का नेटवर्क ध्वस्त, 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी(​हजारीबाग): जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ पुलिस अधीक्षक को मिली एक गुप्त सूचना पर कटकमसांडी थाना पुलिस ने त्वरित और बेहद प्रभावशाली कार्रवाई की है। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि कटकमसांडी थाना क्षेत्र के डांढ़ गांव में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ ‘ब्राउन शुगर’ की खरीद-बिक्री होने वाली है। इस सूचना पर बिना वक्त गंवाए अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया, जिसमें कटकमसांडी थाना प्रभारी पु०अ०नि० अनुपम प्रकाश ने अपनी अद्वितीय कार्यकुशलता और सक्रियता का परिचय देते हुए इस पूरे ऑपरेशन को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया।
​थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश और उनकी टीम ने डांढ़ गांव में घेराबंदी कर सबसे पहले बड़ा बाजार (हजारीबाग) निवासी मो० रिजवान और मो० रफीक को धर दबोचा। पुलिस टीम की पैनी नजर और सख्त पूछताछ के आगे दोनों तस्कर टिक नहीं सके और उनके पास से करीब 12 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। अनुपम प्रकाश की सूझबूझ और कड़े रुख के कारण तस्करों ने तुरंत अपने मुख्य सप्लायर का नाम उगल दिया, जो डांढ़ गांव का ही रहने वाला छोटन साव था। थाना प्रभारी ने बिना देरी किए त्वरित एक्शन लिया और छोटन साव के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे भी दबोच लिया, जिसके पास से और 13 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 25 ग्राम ब्राउन शुगर और तस्करी में इस्तेमाल मोबाइल जब्त कर पूरे रैकेट की कमर तोड़ दी है।

​पकड़े गए अपराधियों का पुराना और खौफनाक आपराधिक इतिहास रहा है, जिससे इलाके में इनका खासा खौफ था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी मो० रिजवान पर पहले से ही सदर थाने में हत्या (धारा 302) जैसे दो संगीन मामले और एक अन्य गंभीर मामला दर्ज है, जबकि छोटन साव भी पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। ऐसे खूंखार और शातिर अपराधियों को अपनी त्वरित सूझबूझ से दबोचकर कटकमसांडी थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने न सिर्फ एक बड़ी सफलता हासिल की है, बल्कि क्षेत्र में कानून का इकबाल बुलंद किया है। उनके इस साहसिक और सक्रिय कार्य की पूरे जिले और पुलिस महकमे में जमकर प्रशंसा हो रही है। इस बड़ी कामयाबी के बाद कटकमसांडी थाना काण्ड सं0-109/26 के तहत एन०डी०पी०एस० एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
​यह पूरी कार्रवाई झारखंड सरकार और हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ‘नशामुक्त हो राज्य हमारा’ अभियान को धरातल पर सच साबित करती है। एक तरफ जहां उपायुक्त श्री हेमन्त सती और सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री आदित्य पांडेय के मार्गदर्शन में जिले भर में एलईडी वैन, स्कूलों और बाजारों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ फील्ड में अनुपम प्रकाश एवं बिट्टू रजक(पेलावल ओपी) जैसे जांबाज और सक्रिय थाना प्रभारी नशे के सौदागरों पर काल बनकर टूट रहे हैं। थाना प्रभारी की इस तत्परता ने साफ संदेश दे दिया है कि हजारीबाग की धरती पर अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी में मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप का भव्य आयोजन, न्यायिक जानकारी के साथ जरूरतमंदों को मिली योजनाओं की सौगात

Khabar365newsकटकमसांडी। प्रखंड परिसर में रविवार को कटकमसांडी प्रखंड स्तरीय मेगा लीगल एम्पावरमेंट...

हजारीबाग

आरोग्यम अस्पताल के निःशुल्क जांच शिविर में 125 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवा का लाभ

Khabar365newsकटे होंठ, कटे तालू एवं चेहरे-जबड़े की जन्मजात समस्याओं की हुई जांच,...

हजारीबाग

L&T वेयरहाउस लूटकांड का पर्दाफाश: SIT ने खोली साजिश की पूरी परत, दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया सामान बरामद

Khabar365newsचरही, (हजारीबाग)। चरही ओवरब्रिज के समीप स्थित L&T कंपनी के वेयरहाउस में...