BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में युवतियों से सरेआम गुंडागर्दी, पीछा कर कार में तोड़फोड़

Share
Share
Khabar365news

रांची : राजधानी रांची के दशम फॉल क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े सड़क पर गुंडागर्दी का मामला सामने आया। जमशेदपुर से हजारीबाग जा रही तीन युवतियों की कार का स्कॉर्पियो सवार दो युवकों ने पहले पीछा किया, फिर रास्ता रोककर कार में तोड़फोड़ की और चालक पर हमला कर दिया। चालक रणवीर सिंह पत्थर लगने से घायल हो गए। घटना के दौरान युवतियां लगातार मदद के लिए चिल्लाती रहीं। आसपास लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़ित युवतियों के अनुसार, सूर्य मंदिर के पास स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी। विरोध करने पर दोनों युवक अभद्रता करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर वे वहां से निकल गईं, लेकिन आरोपी कई किलोमीटर तक उनका पीछा करते रहे। युवतियों ने डायल-100 पर पुलिस को सूचना भी दी, बावजूद इसके समय पर पुलिस नहीं पहुंची।

दशम फॉल के पास आरोपियों ने कार को रोककर ड्राइवर साइड का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया और चालक पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर आरोपियों की पहचान कर ली। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद हाइवे पेट्रोलिंग और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं। वहीं ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू के द्वारा खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला दहन कटिया चौक में किया गया।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पतरातू...

BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

MGM अस्पताल में 40 मिनट तक स्ट्रेचर का इंतजार,

Khabar365newsजमशेदपुर। MGM अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से टकराई,

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

JPSC मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अधिवक्ता पर सवाल,

Khabar365newsरांची। JPSC परीक्षा मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने...