BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंगभारत

लॉरेंस बिश्नोई के इंटरनेशनल नेटवर्क पर FBI का बड़ा वार, 20 हिरासत में

Share
Share
Khabar365news

भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने बड़ी कार्रवाई की है। ‘ऑपरेशन हार्ड बॉल’ के तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों में एक साथ 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस अभियान में करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, FBI लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। इसी कड़ी में ऑपरेशन ‘हार्ड बॉल’ लॉन्च किया गया, जिसके तहत अमेरिका, कनाडा और यूरोप के कई देशों में एक साथ रेड की गई।

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में गैंग के कथित सहयोगियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों के ठिकानों की तलाशी ली गई। छापेमारी के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, दस्तावेज और अन्य अहम सामग्री जब्त की गई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि इस कार्रवाई से लॉरेंस बिश्नोई के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, फंडिंग और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल FBI मामले की गहन जांच में जुटी है और आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क को लेकर और भी अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

पिठौरिया में ईंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरा, खलासी घायल

Khabar365newsरांची। पिठौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ईंट लेकर जा रहा एक...

BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, महिला समेत 3 गिरफ्तार

Khabar365newsरामगढ़। रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दक्षिण 24 परगना में रेप-मर्डर का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Khabar365newsपश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में नाबालिग से...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC Main 2025 की नई तारीखें जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा

Khabar365newsरांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने विवादों के बीच संयुक्त सिविल...