हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस की महाकार्रवाई: बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, 1190 पेटी विदेशी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार!

Share
Share
Khabar365news

​हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में बरही पुलिस ने अवैध शराब के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक की है। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार के शानदार नेतृत्व, सूझबूझ और तत्परता के कारण पुलिस टीम ने रसोईयाधमना टोल टैक्स के पास से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब से लदे एक ट्रक और तस्करों की बिना नंबर वाली क्रेटा कार को जब्त करने में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। इस बड़ी कार्रवाई ने इलाके के शराब माफियाओं की कमर तोड़ कर रख दी है और पुलिस प्रशासन का इकबाल बुलंद किया है।

​दरअसल, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार पुलिस की सीआईडी टीम के सहयोग से एक बड़े गिरोह द्वारा बिना नंबर की क्रेटा कार की मदद से ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लोड कर बिहार ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही श्री राधा प्रेमकिशोर के नेतृत्व में तुरंत एक जांबाज छापामारी दल का गठन किया गया। इस टीम में बरही थाना प्रभारी (पु०नि० सह थाना प्रभारी) विनोद कुमार ने अपनी अग्रिम भूमिका और बेहतरीन रणनीतिक सूझबूझ का परिचय दिया। जैसे ही छापेमारी टीम रसोईयाधमना के पास पहुंची, तस्करों में हड़कंप मच गया। अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे तस्करों को थाना प्रभारी विनोद कुमार और पुलिस बल के जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेर लिया और धर-दबोचा।

​पकड़े गए आरोपियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कबूल किया कि वे स्थानीय स्तर पर सेटिंग कर ट्रक को बिहार बॉर्डर पार कराने की फिराक में थे। जब पुलिस ने ट्रक (संख्या: HP72D-7889) की सघन जांच की, तो उसमें से मैकडॉवेल्स (Macdowells No. 1) ब्रांड की विभिन्न साइज की कुल 1190 पेटी (लगभग 10,602 लीटर) अवैध विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से अवैध शराब से लदे ट्रक के साथ-साथ तस्करों द्वारा एस्कॉर्ट के लिए इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की क्रेटा कार (इंजन नंबर- G4FLRV798524, चेचिस नंबर- MALPB812LRM020256) को भी जब्त कर लिया है।

​इस मामले में बरही पुलिस ने मौके से तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो इस अवैध सिंडिकेट को चला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक राकेश कुमार (उम्र 27 वर्ष, साकिन- गया रोड बरही), क्रेटा चालक खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव (उम्र 32 वर्ष, साकिन- छोटकी बरही) और सन्नी कुमार (उम्र 28 वर्ष, साकिन- पटना रोड बरही) शामिल हैं।

​बरही थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ थाना प्रभारी विनोद कुमार लगातार कड़ा रुख अपनाए हुए हैं। इस बेहद संवेदनशील और बड़े ऑपरेशन को जिस सूझबूझ और दिलेरी के साथ अंजाम दिया गया, उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के लिए बरही में कोई जगह नहीं है। इस शानदार सफलता के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राधा प्रेमकिशोर, चौपारण थाना प्रभारी नीतीश कुमार, पु०अ०नि० पंकज कुमार, पु०अ०नि० रंजीत भगत, बिहार पुलिस की नारकोटिक्स टीम और बरही थाना के सशस्त्र बल की भी सराहना की जा रही है। स्थानीय जनता और प्रबुद्ध नागरिकों ने इस ऐतिहासिक कार्रवाई के लिए बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार और पूरी टीम की मुक्तकंठ से सराहना की है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

हजारीबाग

हजारीबाग यातायात पुलिस का सख्त एक्शन: नियम तोड़ने वालों पर चला अभियान, यातायात प्रभारी अनूप प्रसाद की सक्रियता फिर आई सामने

Khabar365newsहजारीबाग: सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के...