JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड अंतर्गत चैनगढ़ा पंचायत में बच्चों एवं मातृ-शिशु कल्याण सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत डीएमएफटी मद से लगभग 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य का शुभारंभ विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुस्लिम टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा महतो टोला आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण शामिल है। इन दोनों भवनों का निर्माण भवन निर्माण विभाग, रामगढ़ द्वारा कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं गर्भवती एवं धात्री माताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। नए भवन बनने से बच्चों को सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे शिक्षा और पोषण संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बिट्टू महतो, द्वारिका प्रसाद, हरि रत्नम साहू, नागेश्वर उरांव, मुरली बेदिया, पिंटू महतो, जोगिंदर महतो, संतोष बेदिया, मनोज महतो, चंदन महतो, अमान अंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...