JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

₹29 लाख की लागत से मध्य विद्यालय नया नगर में दो अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य का विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया शिलान्यास

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नया नगर में डीएमएफटी मद से लगभग ₹29 लाख की लागत से बनने वाले दो अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य का शुभारंभ बड़कागांव के माननीय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने नारियल फोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया।

यह निर्माण कार्य भवन प्रमंडल, रामगढ़ द्वारा कराया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव होती है। विद्यालयों में पर्याप्त आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, शिक्षण कार्य सुचारु रूप से संचालित होगा तथा भविष्य में विद्यालय की बढ़ती आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य जनहितकारी विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हरी रत्नम साहू, वार्ड संख्या-21 की वार्ड पार्षद श्रीमती गीता देवी, दीपक सिंह, अनुपम कुमार, मनोज अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद, नेपाल कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...