हजारीबाग

कंडसार के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने पहुंचीं BDO पूजा कुमारी, ज्ञान केंद्र को बताया सफलता की कुंजी

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग)। विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और शिक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर कटकमसांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी की सक्रियता लगातार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत कंडसार गांव स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल का निरीक्षण किया और विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान BDO पूजा कुमारी ने विशेष रूप से कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और शैक्षणिक जरूरतों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के महत्व के बारे में बताते हुए आगामी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने विद्यार्थियों को पंचायत में नवनिर्मित ज्ञान केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सुविधा उनके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। छात्र-छात्राएं ज्ञान केंद्र में जाकर शांत और बेहतर वातावरण में निःशुल्क बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं और अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखें।
BDO पूजा कुमारी का यह निरीक्षण महज एक औपचारिक दौरा नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें उपलब्ध सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की एक सार्थक पहल रही। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में ज्ञान केंद्र के उपयोग के लिए उन्हें प्रेरित करना उनकी संवेदनशील और शिक्षा-केंद्रित कार्यशैली को दर्शाता है।
कटकमसांडी प्रखंड में विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर BDO पूजा कुमारी की सक्रिय पहल की सराहना हो रही है। उनके प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ-साथ उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर संसाधन और सही दिशा भी मिल रही है। कंडसार के विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें प्रेरित करने और ज्ञान केंद्र जैसी सुविधा से जोड़ने की पहल निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रभावशाली कदम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ, शपथ लेकर दिया सड़क सुरक्षा का संकल्प

Khabar365newsएसपी के निर्देश पर यातायात थाना में विशेष पहल, थाना प्रभारी अनूप...

हजारीबाग

MMDR बिल के विरोध में कटकमसांडी में झामुमो का जोरदार धरना

Khabar365newsकेंद्र के खान एवं खनिज संशोधन विधेयक को बताया आदिवासी-मूलवासी विरोधी, जल-जंगल-जमीन...

हजारीबाग

पेलावल दक्षिणी में JSLPS की वार्षिक आमसभा, पारदर्शिता के साथ रखा आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा

Khabar365newsमहिला समूहों की भागीदारी से मजबूत हो रहा स्वावलंबन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों...

हजारीबाग

महिला अपराध के फरार आरोपी पर कसा शिकंजा, कटकमसांडी पुलिस ने गाजियाबाद से दबोचा

Khabar365news थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश की सक्रियता से लंबे समय से फरार...