हजारीबाग

युवा कांग्रेस के गूंज कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह, शिक्षा, संविधान और युवाओं के अधिकारों पर उठाई आवाज

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग-

युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को हजारीबाग स्थित अंबेडकर छात्रावास में आयोजित गूंज कार्यक्रम में पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो. जाबीर ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दल के उपनेता एवं हजारीबाग लोकसभा प्रभारी राजेश कच्छप उपस्थित रहे, जबकि जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संविधान, सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और युवाओं की भागीदारी को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। अपने संबोधन में मुन्ना सिंह ने कहा कि आज देश का युवा शिक्षा, रोजगार और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य को संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग है कि परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुई छात्रों की आवाज आज पूरे देश में गूंज रही है। संसद मार्च के दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रखना प्रत्येक छात्र और नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों, युवाओं और संविधान की रक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर सरकार से पेपर लीक के मुद्दे पर जवाब मांगा और कहा कि पिछले दस वर्षों में 152 पेपर लीक की घटनाओं ने करोड़ों छात्रों और उनके परिवारों को प्रभावित किया है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग किया। उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को सम्मान मिलना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण, हिमालयी क्षेत्रों के विकास, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों जैसे मुद्दों पर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने वालों की बात सुनी जानी चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में संवाद ही समस्याओं का समाधान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार, न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है। युवाओं को संविधान के मूल्यों की रक्षा करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम राम, नवीन जॉर्ज, अशोक देव, परवेज अहमद, शाजिद अली खान, कोमल कुमारी, डॉ. ओमप्रकाश, तस्लीम अंसारी, मनोज नारायण भगत, कृष्ण किशोर प्रसाद, रौकी सिन्हा, मो. वारिस, निशार अहमद, गुलाम मुस्तफा, मो. सागर, नवीन, शारदा रंजन दुबे, जिला उपाध्यक्ष बाबर अंसारी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, युवा कांग्रेस जिला प्रभारी सुंदरम जायसवाल, सह प्रभारी गुलाम मुस्तफा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन की बैठक में संगठन विस्तार पर बनी सहमति

Khabar365newsपुरानी जिला कमिटी रहेगी बरकरार, प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न प्रखंडों से नए...

हजारीबाग

आरोग्यम परिवार में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तीनों संस्थानों में शान से लहराया तिरंगा

Khabar365news80वें स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सकों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का...

हजारीबाग

महुंवाई मैदान में फुटबॉल का रोमांच, सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा ने किक मारकर किया टूर्नामेंट का शुभारंभ

Khabar365newsकटकमसांडी। ग्राम पंचायत आराभूसाई के महुंवाई मैदान में रविवार को खेल और...

हजारीबाग

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

Khabar365newsहजारीबाग। हनीफ कॉलोनी, पगमील स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता...