BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेती के लिए जमीन जोतने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर भुनेश्वर महतो नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पालेमुंडा निवासी भुनेश्वर महतो की जमीन पर शुक्रवार सुबह उनके कुछ रिश्तेदार हल चलाकर खेती कर रहे थे। जब भुनेश्वर महतो ने अपनी जमीन पर उन्हें हल चलाते देखा तो इसका विरोध किया और जमीन पर खेती करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद भुनेश्वर महतो अपने परिजनों को बुलाने घर लौट आए। इसी दौरान आरोप है कि उनके रिश्तेदारों के कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में भुनेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बोलबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस मामले से जुड़ी जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे इस पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू प्रखंड परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा का धरना प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु केंद्र सरकार के MMDR कानून के विरोध...

ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...