BreakingJharkhand

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर; 3 मजदूर घायल

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े बोरवेल वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोरवेल पर काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बोरिंग करा रहे मो. ताजुद्दीन ने बताया कि रात करीब 2 बजे बोरवेल वाहन को उनके घर के पास सड़क किनारे खड़ा कर काम शुरू किया गया था। इसी दौरान सुबह लगभग 4 बजे JH02-AA-2941 नंबर के तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आकर बोरवेल वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में काम कर रहे मजदूर गंगो मंडल, मनोज दास और रामेश्वर दास गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बोरवेल वाहन संचालक कार्तिक बरनवाल ने बताया कि टक्कर से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी। सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू प्रखंड परिसर में झारखंड मुक्ति मोर्चा का धरना प्रदर्शन

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु केंद्र सरकार के MMDR कानून के विरोध...

ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...