Home Breaking जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या
BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Share
Share

सिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। खेती के लिए जमीन जोतने को लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर भुनेश्वर महतो नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पालेमुंडा निवासी भुनेश्वर महतो की जमीन पर शुक्रवार सुबह उनके कुछ रिश्तेदार हल चलाकर खेती कर रहे थे। जब भुनेश्वर महतो ने अपनी जमीन पर उन्हें हल चलाते देखा तो इसका विरोध किया और जमीन पर खेती करने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। बताया जाता है कि विवाद के बाद भुनेश्वर महतो अपने परिजनों को बुलाने घर लौट आए। इसी दौरान आरोप है कि उनके रिश्तेदारों के कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले में भुनेश्वर महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बोलबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे जमीन विवाद को मुख्य कारण माना जा रहा है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस मामले से जुड़ी जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, उसे इस पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
CrimeBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू एयरटेल टावर चोरी के मामले में एक आरोपी को भेजा गया जेल।

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल कंपनी के...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...