CrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू् एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया।ब्राउन शुगर के साथ पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू् पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने एसडीपीओ कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि रामगढ़ पुलिस अधीक्षक को 24 जुलाई को एक गुप्त सूचना मिली की तीन व्यक्ति एक बिना नंबर के काले रंग के बजाज मोटरसाइकिल से रामगढ़ की ओर जा रहे हैं।

उनके पास ब्राउन शुगर होने की संभावना है। सूचना के आलोक में रामगढ़ पुलिस अधीक्षक ने पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित की गई दल अंचलाधिकारी पतरातु की उपस्थिति में सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु भदानी नगर ओ पी गेट के सामने मुख्य मार्ग पर सघन जांच एवं एंटी क्राइम चेकिंग आरंभ कर दिया ।

इस दौरान उधर से गुजरने वाली सभी दो पहिया वाहनों की जांच आरंभ हो गई। इसी क्रम में मतकमा चौक की तरफ से आ रही एक बजाज मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गयाl पुलिस को देखकर बाइक सवार मोटरसाइकिल को घूमा कर भगाने का प्रयास किया। जिन्हें खदेड़ कर पुलिस बल ने पकड़ लिया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अंचलाधिकारी पतरातु की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई। जांच में 40 पुड़िया जिसका कुल वजन 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद पकड़े गए व्यक्ति को विधिवत रूप से गिरफ्तार किया गया

इस संबंध में पतरातू थाना के भदानी नगर ओ पी में प्राथमिक की दर्ज की गई है। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से ब्राउन शुगर 40 पुड़िया, इलेक्ट्रॉनिक तराजू मशीन,क्रीम रंग का टेप एक बंडल, बिना नंबर का बजाज मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जप्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एजाज अंसारी उर्फ विक्की, अजमत अंसारी और राहुल कुमार बेदिया को गिरफ्तार किया गया है।

सभी पतरातू थाना क्षेत्र के चिकोर के रहने वाले बताए गए हैं। ब्राउन शुगर विक्रेताओं को गिरफ्तार करने वाली छापामारी दल में पुलिस निरीक्षक सत्येंद्र सिंह, भदानी नगर ओपी प्रभारी मो अख्तर अली, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के अलावा अन्य पुलिस पदाधिकार शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhand

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से एक की हत्या

Khabar365newsसिमडेगा : जिले के बोलबा थाना क्षेत्र के पालेमुंडा गांव में जमीन...

BreakingJharkhand

गिरिडीह में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बोरवेल वाहन से टक्कर; 3 मजदूर घायल

Khabar365newsगिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के कोलडीहा में शनिवार की सुबह एक...

BreakingJharkhand

झारखंड के शिक्षकों को झटका, नहीं मिलेगा SAP–MSAP का लाभ

Khabar365newsझारखंड सरकार ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत...