JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रो , नौजवानों एवं प्रगतिशील आंदोलन की बड़ी जीत : मनोज कुमार महतो

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट ! पतरातु सुमित कुमार पाठक

भाकपा पतरातू अंचल सचिव कॉमरेड कामरेड मनोज कुमार महतो ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देशभर में चल रहे छात्रो, नौजवानों एवं प्रगतिशील आंदोलन की ऐतिहासिक जीत है।


उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन सरकार के तानाशाही रवैये को उजागर करता है। NEET पेपर लीक, शिक्षा का निजीकरण और परीक्षा प्रणाली की नाकामियों के खिलाफ छात्र एवं नौजवान सड़कों पर उतरे थे। आखिरकार प्रधानमंत्री और मोदी सरकार को झुकना पड़ा।


इस दौरान सरकार ने आंदोलन को कुचलने के लिए हर हथकंडा अपनाया। आंदोलनकारियों पर पाकिस्तान का एजेंट, विदेशी फंडिंग, खालिस्तानी होने जैसे बेबुनियाद आरोप लगाए गए। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की गई। लेकिन छात्रों ने डटकर मुकाबला किया और सरकार को जवाब देने पर मजबूर कर दिया।


यह जीत केवल एक मंत्री के इस्तीफे की नहीं है, बल्कि यह देश के प्रगतिशील छात्रों, नौजवानों और आम जनता की जीत है। यह साबित करता है कि जन आंदोलनों के दबाव में सरकार को झुकना पड़ा है छात्रों और युवाओं से अपील की कि वे इस जीत से प्रेरणा लें और “शिक्षा बचाओ, देश बचाओ” आंदोलन को और तेज करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...