Home हजारीबाग चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार का अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार दूसरा बड़ा प्रहार, 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
हजारीबाग

चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार का अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार दूसरा बड़ा प्रहार, 18 पेटी में 384 पीस अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Share
Share


चौपारण(हजारीबाग): अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। खास बात यह है कि थाना प्रभारी पंकज कुमार ने लगातार दूसरे दिन भी अपनी कार्यकुशलता, त्वरित कार्रवाई और मजबूत पुलिसिंग का परिचय देते हुए शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार एवं सशस्त्र बल की टीम ने ग्राम परसातरी स्थित मुखिया जी होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही होटल संचालक एवं कर्मी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मौके से होटल के बरामदे में छिपाकर रखी गई अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर ली।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की, जिसमें कुल 384 पीस शराब शामिल है। बरामद शराब में गोल्ड फादर कंपनी का कैन बीयर, किंगफिशर कंपनी का कैन बीयर, कार्ल्सबर्ग कंपनी का कैन बीयर सहित विभिन्न ब्रांड की व्हिस्की शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
लगातार दूसरे दिन चौपारण थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई कर थाना प्रभारी पंकज कुमार ने यह साबित कर दिया है कि अवैध कारोबारियों के लिए चौपारण थाना क्षेत्र में अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। उनकी त्वरित कार्रवाई, गुप्त सूचना पर तत्काल एक्शन और टीम को प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने की क्षमता की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
थाना प्रभारी पंकज कुमार की लगातार सफल कार्रवाइयों से यह स्पष्ट हो रहा है कि चौपारण पुलिस अवैध शराब, तस्करी और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ पूरी तरह मुस्तैद है। उनकी सक्रिय पुलिसिंग और लगातार मिल रही सफलता अपराधियों के लिए बड़ा संदेश है—कानून से बचने की कोशिश करने वालों का ठिकाना चाहे जितना भी सुरक्षित हो, चौपारण पुलिस की नजरों से बच पाना आसान नहीं है।
इस छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी पंकज कुमार के साथ पुलिस अवर निरीक्षक सुवेंद्र राम, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार पासवान, सहायक अवर निरीक्षक बादल कुमार महतो सहित चौपारण थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पैक्स चुनाव में कपिल देव सिंह ने अध्यक्ष पद पर मारी बाजी, मनोज अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद शौकत सरवर की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग...

हजारीबाग

थाना प्रभारी श्रवण कुमार की कुशल रणनीति से चोरीकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार और विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

हजारीबाग। अपराध और अपराधियों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की लगातार जारी कार्रवाई...

हजारीबाग

पुलिस के सामने फायरिंग कर भागने की कोशिश, जवाबी कार्रवाई में अंशु दुबे के पैर में लगी गोली

गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन की अहम भूमिका, पुलिस की सतर्कता से...