BreakingJharkhand

ऑपरेशन मुस्कान: 36 गुमशुदा मोबाइल लौटाए, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं

Share
Share
Khabar365news

गोड्डा : जिला प्रशासन एवं गोड्डा पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जनसंवाद सह ‘ऑपरेशन मुस्कान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्ष सुशील रामानी एवं उपाध्यक्ष पूजा तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं। प्राप्त मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बरामद किए गए 36 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। लाभुकों ने जिला प्रशासन एवं गोड्डा पुलिस के प्रति आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीक और पुलिस की सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाना पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान जारी रहेगा। जनसंवाद के दौरान नागरिकों ने सामुदायिक भवन निर्माण, अतिक्रमण, प्रेस क्लब के लिए भवन, वार्ड संख्या 5 एवं 8 में जलजमाव की समस्या, स्मार्ट टॉयलेट के निर्माण एवं संचालन, पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा गांव में जमीन विवाद तथा रैयती जमीन के बीच से ट्रांसमिशन लाइन के लिए टावर एवं तार खींचने से संबंधित आवेदन सौंपे।

इसके अलावा पेयजल, स्वच्छता, सड़क, स्ट्रीट लाइट, आवास, नगर विकास, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित जनहित से जुड़े कई मामलों को भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य शासन और आम जनता के बीच की दूरी को कम करना तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम नागरिकों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का सशक्त मंच प्रदान करता है। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने एवं प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

उन्होंने आमजनों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में जिला प्रशासन से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में जनसहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है और जनता के सहयोग से ही जिले का समग्र एवं संतुलित विकास संभव है। आने वाले समय में जिले के अन्य प्रखंडों में भी जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने नागरिकों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने तथा मोबाइल फोन एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में सहायता एवं सूचना काउंटर भी लगाए गए, जहां नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी दिनेश महली, पुलिस निरीक्षक सदर गोड्डा मधुसूदन मोदक सहित पुलिस विभाग के अधिकारी, नगर परिषद के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ग्रामीण क्षेत्र में पर्व के शुभ अवसर पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण, लोक संस्कृति को मिला नया संबल

Khabar365newsरोहित उरांव द्वारा किस्को एवं भंडरा प्रखंड में ग्रामीणों के बीच कर्मा...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में ई-गवर्नेंस एक्सेस एवं डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बाल विकास एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

तालाब में जहर डालने से मछली मरी

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पालू...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के आलोक में उपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू का किया औचक निरीक्षण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने...