Home Breaking बोल बम के जयघोष के बीच बैद्यनाथ धाम रवाना हुआ पहला कांवड़िया जत्था
BreakingJharkhandpatratu

बोल बम के जयघोष के बीच बैद्यनाथ धाम रवाना हुआ पहला कांवड़िया जत्था

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

श्रावण मास की पावन बेला में बोल बम और हर-हर महादेव के गगनभेदी उद्घोष से मंगलवार को पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पालू पंचायत, कोतो पंचायत एवं कटिया पंचायत से लगभग 300 श्रद्धालु कांवड़ियों का पहला जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ।

इस अवसर पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने सभी कांवड़ियों को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत प्रतीक है। कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का भी संदेश देती है। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में पतरातू मंडल अध्यक्ष, पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, रघुवीर महतो, समाजसेवी धनेश्वर महतो, राजेश महतो, संजय महतो, रिंकू मिश्रा, विनोद यादव, मिंटू महतो, गणेश करमाली, नरेश महतो, टेकलाल महतो, अर्जुन महतो, सुलेंद्र महतो, सुनील प्रजापति, अजय भुइया, दिनेश महतो, कामेश्वर महतो, लालो देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, कैलाश महतो, आशा देवी, सरिता देवी, आंचल कुमारी, सविता देवी, प्रतिमा कुमारी, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, लव सिंह, रामपुकर सिंह, प्रमुख सिंह, बबन सिंह, भीम सिंह, अशोक रजवार, संध्या देवी, लक्ष्मी देवी, बिंदिया देवी, गुड़िया देवी, रतिकांत पाठक, सैनिक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। बाबा भोलेनाथ के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
CrimeBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू एयरटेल टावर चोरी के मामले में एक आरोपी को भेजा गया जेल।

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एयरटेल कंपनी के...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में एनटीपीसी का 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गौरव के साथ मनाया गया

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...