JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाझारखंडधर्म-कर्म

बोल बम के जयघोष से गूंजा न्यू मार्केट शिव मंदिर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

श्रावण मास के पावन अवसर पर न्यू मार्केट शिव मंदिर परिसर “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समाजसेवी ननकी सिंह के नेतृत्व में कोतो एवं कटिया पंचायत के लगभग 100 श्रद्धालु कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ।


इस दौरान कटिया बस्ती पंचायत के समाजसेवी राहुल कुमार सिंह ने श्रद्धालुओं को भगवा अंगवस्त्र और पेयजल भेंट कर सम्मानित किया। राहुल कुमार सिंह की बाबा बैद्यनाथ की यह यात्रा हमारी सनातन आस्था और अटूट भक्ति का प्रतीक है। मैं बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना करता हूँ कि ननकी सिंह जी के नेतृत्व में जा रहे सभी कांवड़ियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो।

महाकाल की कृपा हमारे पूरे क्षेत्र पर सदैव बनी रहे।मौके पर कोतो पंचायत की मुखिया निधि सिंह जी,मंदिर के पुरोहित सुनील पंडित,व्यवसायसंघ के अध्यक्ष अवधेश चौरसिया , संटू सिंह, निर्मल जैन, राजेश कुमार, अभय सिंह, अरुण मारगंडी, अनिकेत कुमार,नवीन कुमार, शुभम कुमार, राजा केशरी, लोग मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...