हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस सख्त मोड में: एसपी ने किया कटकमदाग थाना का निरीक्षण, फरार अपराधियों, भू-माफियाओं और नशा कारोबार पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग, 29 जुलाई 2026। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने बुधवार को कटकमदाग थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की सुरक्षा व्यवस्था, लंबित मामलों की समीक्षा तथा अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ज्ञान रंजन, पेलावल अंचल के पुलिस निरीक्षक सपन कुमार महथा, कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना के सभी अभिलेखों, लंबित कांडों, वारंट, कुर्की, चरित्र सत्यापन एवं पासपोर्ट सत्यापन कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र के सभी फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध मादक पदार्थों से जुड़े लंबित मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और नशे के विरुद्ध आम लोगों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कटकमदाग थाना क्षेत्र में सक्रिय भू-माफियाओं की पहचान कर उनके विरुद्ध दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए।
एसपी ने कटकमदाग थाना क्षेत्र के कोल साइडिंग, ट्रांसपोर्टिंग क्षेत्र तथा अन्य संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्ती अभियान चलाने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और आम जनता की सुरक्षा हजारीबाग पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...