हजारीबाग

सांसद मनीष जायसवाल की अनुशंसा पर बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति में पांच सदस्यों का नामांकन स्वीकृत

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल द्वारा अनुशंसित नामों में से पांच व्यक्तियों को बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति (टेलीकॉम एडवाइजरी कमिटी- टीएसी) का सदस्य नामित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से 27 जुलाई 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया।

मंत्रालय के पत्र के अनुसार सांसद मनीष जायसवाल ने अपने लोकसभा क्षेत्र से योग्य व्यक्तियों के नाम समिति के लिए भेजे थे। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप उनकी अनुशंसा पर पांच सदस्यों का चयन कर उन्हें टीएसी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।

नामित सदस्यों में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा मंडल निवासी योगेश कुमार दांगी, घाटो मंडल के निवासी रणधीर कुमार सिंह और हजारीबाग जिले के चौपारण मंडल निवासी राजेंद्र कुमार चंद्रवंशी (सिंह), पदमा मंडल निवासी सुरेंद्र प्रसाद करौंच और केरेडारी मंडल निवासी महेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

सांसद मनीष जायसवाल ने सभी नव-नामित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे दूरसंचार सेवाओं से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखेंगे तथा बीएसएनएल की सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...