हजारीबाग

बिरहोर परिवारों तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं: कंडसार विशेष शिविर बना जनसेवा की मिसाल

Share
Share
Khabar365news

बीडीओ पूजा कुमारी एवं अंचल अधिकारी अनिल कुमार गप्ता ने कहा – कोई भी बिरहोर परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहेगा

कटकमसांडी(हजारीबाग); उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार कटकमसांडी प्रखंड के कंडसार बिरहोर टोला में विशेष जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, आभा कार्ड, जाति, आय, आवासीय प्रमाण-पत्र, पारिवारिक सूची सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। दूरस्थ एवं आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया।
इस विशेष शिविर की सफलता में प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता की सक्रिय उपस्थिति एवं जनहित के प्रति समर्पित कार्यशैली की लोगों ने खुलकर सराहना की। दोनों अधिकारियों ने स्वयं शिविर का निरीक्षण किया, लाभुकों से संवाद स्थापित किया और संबंधित कर्मियों को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर बीडीओ पूजा कुमारी ने कहा, “मेरा मुख्य लक्ष्य है कि कटकमसांडी का कोई भी बिरहोर परिवार सरकार की किसी भी योजना और सुविधा से वंचित न रहे। अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।”

वहीं अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता ने कहा, “सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है ताकि बिरहोर समुदाय के प्रत्येक परिवार को उनके अधिकार और सरकारी सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें। किसी भी पात्र व्यक्ति को किसी योजना से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।”
शिविर में मौजूद ग्रामीणों ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार प्रशासन इतनी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ उनके बीच पहुंचा है। इससे न केवल सरकारी योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है, बल्कि यह भरोसा भी मजबूत हुआ है कि अब बिरहोर समुदाय के विकास और उत्थान के लिए प्रशासन पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।
कटकमसांडी प्रखंड प्रशासन की यह पहल सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरी है। बीडीओ पूजा कुमारी और सीओ अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान आदिम जनजाति परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गृहभेदन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह की सक्रियता से पुलिस को मिली बड़ी...

हजारीबाग

ईवी चार्जिंग स्टेशन के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsबड़ा बाजार पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ठगी के नेटवर्क पर शिकंजा,...

हजारीबाग

कोढ़ा गैंग पर शिकंजा, 65 कांडों का उद्भेदन—कोर्रा थाना प्रभारी नेमधारी रजक को प्रशस्ति पत्र

Khabar365newsसंगठित अपराध के खिलाफ हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, 58 गुम मोबाइल...