BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में चला दो दिवसीय वाहन जांच अभियान, 248 वाहनों की जांच

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पाकुड़ पुलिस ने जिले में दो दिवसीय सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर यह अभियान 29 और 30 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी क्षेत्रों में चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने प्रमुख सड़कों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कुल 248 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 213 दोपहिया और 35 चारपहिया वाहन शामिल थे।

जांच के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 173 वाहनों, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के 56 वाहनों, ट्रिपल लोडिंग/नो-एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले 06 वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट अथवा दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 01 वाहन के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पाकुड़ पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा वाहन के सभी आवश्यक कागजात साथ रखें।

पुलिस ने आम लोगों से भी यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा में सहयोग करने की अपील की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रेलवे स्टीम कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, दीप प्रज्वलित कर निशि पांडेय ने किया शुभारंभ

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रेलवे स्टीम कॉलोनी, पतरातू में दुर्गा...

ActiveBreakingJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में पति की मौत के 12 घंटे बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू डीजल कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू डीजल कॉलोनी दुर्गा पूजा समिति...