Jharkhand

रामगढ़-बोकारो मार्ग पर लारी में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर

Share
Share
Khabar365news

सीसीएल के एक युवा अधिकारी की मौत ,3 अधिकारी घायल

रामगढ़। जिला की मुख्य मार्गों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं। जिसमें जान माल का बड़ा नुकसान हो रहा है। खासकर रामगढ़ रांची और रामगढ़ बोकारो मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं। रामगढ़ बोकारो मार्ग पर 21 मार्च को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जिसमें सीसीएल के एक युवा अधिकारी की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी में रामगढ़ बोकारो मार्ग पर एक ट्रक और एक कार के बीच भीषण टक्कर हुई। बताया गया कि कार में सीसीएल के अधिकारी बैठे थे। कार में सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के 04 अधिकारीयों के साथ एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में एक नए अधिकारी अंकुर ठाकुर (प्रबंधन प्रशिक्षु- सेल्स एंड मार्केटिंग) की मृत्यु हो गयी। जबकि अन्य तीन घायल हो गये हैं। जिनका इलाज मेदांता अस्तपताल राँची में चल रहा है।
घायलों में निम्न अधिकारी शामिल हैं:
के सौरभ, उप प्रबंधक(सिविल), आशुतोष शरण, प्रबंधक (उत्खनन), नीतीश बराल, प्रबंधक (उत्खनन) शामिल है।जिनका इलाज मेदांता अस्पताल रांची में चल रहा है।
इस घटना की जानकारी मिलते हीं महाप्रबंधक रजरप्पा क्षेत्र घायलों से मेदांता अस्तपताल जाकर मिले। एक अधिकारी की दुखद एवं असमय मृत्यु से पूरे रजरप्पा क्षेत्र में शोक का महोल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...