ActiveJharkhandLohardaga

सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई, 55 हजार का चालान

Share
Share
Khabar365news

लोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट

लोहरदगा। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला परिवहन विभाग, लोहरदगा द्वारा विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) जया सांखी मुर्मू के निर्देशन में किया गया। जांच अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा टीम भी मौजूद रही।

जांच के दौरान सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े भारी वाहनों, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने, फिटनेस, बीमा, ओवरलोडिंग एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹55,000 का चालान किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क किनारे अनधिकृत रूप से भारी वाहनों की पार्किंग न करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के मद्देनजर इस प्रकार के सघन एवं औचक वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

जिला परिवहन विभाग, लोहरदगा
सड़क सुरक्षा—हम सबकी जिम्मेदारी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

स्वस्थ जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला : अरुण ऋषि स्वर्गीय

Khabar365newsपीवीयूएनएल में स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष वार्ता का आयोजन, कर्मचारियों एवं उनके...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में किसानों और विस्थापितों ने मुख्य सड़क जाम कर अधिकार और सम्मान की मांग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु 30 सितंबर2026 को झारखंड आंदोलनकारी एवं...

ActiveJharkhandLohardaga

उपायुक्त ने पथ परियोजनाओं में रैयतों के मुआवजा भुगतान की समीक्षा की

Khabar365newsदस्तावेज पूर्ण मामलों में तत्काल भुगतान, लंबित दस्तावेजों के लिए अक्टूबर के...