हजारीबाग

एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने मधुबन में लगाया मेगा मेडिकल कैंप

Share
Share
Khabar365news

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों, श्रद्धालुओं व तीर्थयात्रियों की जांच कर दिया निःशुल्क परामर्श

स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाना हमारा निरंतर प्रयास रहेगा — हर्ष अजमेरा

मधुबन स्थित गुणायतन गौशाला परिसर में श्रीसेवायतन की ओर से आयोजित निःशुल्क मेगा मेडिकल कैंप में हजारीबाग के एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं नर्सिंग टीम ने सेवा दी। शिविर में ग्रामीणों के साथ-साथ श्रद्धालुओं और शिखरजी आने वाले तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य जांच की गई। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को जांच के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, दंत रोग, न्यूरोलॉजी और जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहे। अलग-अलग विशेषज्ञों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए उन्हें उपचार एवं बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। नर्सिंग टीम ने भी मरीजों की जांच और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग किया। इस अवसर पर एचजेडबी आरोग्यम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि चिकित्सा सेवा को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना अस्पताल की सामाजिक जिम्मेदारी का भी हिस्सा है। मधुबन जैसे महत्वपूर्ण तीर्थ क्षेत्र में आयोजित इस तरह के स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो पाती हैं। उन्होंने कहा कि श्री सेवायतन की सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के लिए किए जा रहे प्रयास प्रेरणादायी हैं। भविष्य में भी जरूरत के अनुरूप ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने का प्रयास जारी रहेगा। श्री सेवायतन की ओर से आयोजित इस मेगा मेडिकल कैंप में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजन में सहयोग के लिए एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल की चिकित्सक टीम, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वहीं, स्वास्थ्य सेवा के इस प्रयास की स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं ने भी सराहना की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
हजारीबाग

नई शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण में बदलाव जरूरी : विंध्याचल पाण्डे

Khabar365newsडायट हजारीबाग में कक्षा 9-12 के शिक्षकों का तीन दिवसीय CPD आवासीय...

हजारीबाग

सिलेंडर चोरी कांड का कोर्रा पुलिस ने किया शानदार खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार—दो गैस सिलेंडर बरामद

Khabar365newsहजारीबाग। कोर्रा थाना पुलिस ने सिलेंडर चोरी के मामले का त्वरित अनुसंधान...

हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...