ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पूजा सिर पर, रेलकर्मियों की जेब खाली अभी तक बोनस की घोषणा नहीं, त्योहार की रौनक गायब

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

दुर्गा पूजा अब सामने है। बाजार सज चुके हैं, लेकिन रेलवे कॉलोनी में हर साल जैसी रौनक नहीं है। कारण एक ही है – इस बार अभी तक बोनस की कोई चर्चा तक नहीं हुई है।
हर साल रेलवे कर्मचारियों के लिए यह बोनस सिर्फ पैसा नहीं होता। यह उनके बच्चों के नए कपड़े, जूते, पत्नी के लिए साड़ी और पूरे परिवार की पूजा की खुशी होती है। रेल कर्मचारी साल भर इंतजार करता है कि बोनस आएगा तो बच्चों को नया कपड़ा दिलाएंगे। इस पैसे से ही बाजार में खरीदारी होती है।


लेकिन इस बार अक्टूबर आ गया, पूजा सिर पर है और रेल प्रशासन की ओर से बोनस पर कोई घोषणा नहीं। इससे हजारों रेल परिवारों में चिंता है। दुकानदार भी इंतजार में हैं कि बोनस आएगा तो बिक्री बढ़ेगी।
रेलवे देश की सबसे बड़ी नौकरी देने वाली संस्था है। अगर समय पर बोनस नहीं मिला तो न सिर्फ कर्मचारी, बल्कि पूरा बाजार ठप हो जाएगा।


हम सभी रेल परिवार, भारत सरकार और रेलवे बोर्ड से मांग करते हैं कि अविलंब दुर्गा पूजा बोनस की घोषणा की जाए, ताकि हर रेल परिवार के बच्चे भी खुशी से पूजा मना सके.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में जितिया पर नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम का शव बरामद, परिवार में मातम

Khabar365newsजमशेदपुर। जितिया पर्व के दौरान सुवर्णरेखा नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को टिकट

Khabar365newsरांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर...