ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु

शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पतरातु थाना में परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा और संचालन पतरातू थाना प्रभारी विकास आर्यन ने की। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात को लेकर चर्चा की गई। साथ ही त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील प्रशासन द्वारा की गई। बैठक के दौरान पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पर्याप्त लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था तथा पूजा समिति के वॉलींटियर्स के लिए अनिवार्य रूप से पहचान पत्र की व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए पंडालों में अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा। पतरातु थाना प्रभारी विकास आर्यन ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने की अपील की।जिसमें मुख्य रूप से पतरातू थाना के इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह,एएसआई सुजीत सिंह,एएसआई, जसीमुद्दीन अंसारी अंसारी, एएसआई अमरिंदर कुमार सिंह, गंगाधर महतो, जयप्रकाश सिंह ननकी,अनीता जैन,शशि पाठक, रंजन भगत,परमानंद राजीव, सुशील सिंह, अजय सिंह, राकेश कुमार, जयप्रकाश साहू, मनु साव, अजीत कुमार, मुनीलाल सिंह, अजय अग्रवाल, हरिदास साव, अजय कुमार बरनवाल, प्रदीप शर्मा, किशोर महतो, राहुल कुमार सिंह, संटु सिंह, बूचन पांडे मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActivegolaJharkhandRamgahRamgarh

पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर को लेकर लगा कैंप

Khabar365newsगोला। गोला प्रखंड के पुरबडीह पंचायत भवन में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी की पहल पर 8 लाभुकों के बीच किया गया बकरी का वितरण

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु सोमवार को पतरातू प्रखंड परिसर में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा बिहार का प्रेमी, ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांधा

Khabar365newsस्थान]। शादीशुदा महिला से मिलने बिहार से पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में RPF की बड़ी पहल, घर से निकले 5 नाबालिग बच्चों को किया रेस्क्यू

Khabar365newsसाहिबगंज। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने कार्रवाई करते हुए 5 नाबालिग बच्चों...