
जामताड़ा पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह, कि अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय,में किया गया।इस अपराध गोष्ठी में जामताड़ा जिला के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी। पुलिस उपाधीक्षक सहित सभी कार्यालय के शाखा प्रभारी उपस्थित रहें।अपराध गोष्ठी बैठक में क्षेत्र में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा-व्यवस्था सहित सभी प्रकार में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया गया,माह सितम्बर, 2026 में जिला अन्तर्गत वारंटी अब तक कुल 226 लोगों कि गिरफ्तारी हुई है।साथ ही माह सितम्बर- 2026 में विभिन्न कांडों में वांचित कुल 34 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चूका है।
सभी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षकों को महत्वपूर्ण अपराध में फरार चल रहे अपराधकर्मियों का अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने, स्थाई वारंट एवं अन्य सभी प्रकार वारंटों का निष्पदान फरार लंबित कांडों के अभियुक्तों को त्वरित निरफ्तारी करने तथा विधि-सम्मत कार्रवाई करने,लंबित मामलों का निष्पादन करने एवं समय सीमा के अन्दर सभी कार्रवाई पूर्ण कर निष्पादित करने हेतु निर्देश दिया गया। क्षेत्र के गंभीर प्रवृत्ति के घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों के गतिविधि पर पूर्ण निगरानी रखने सहीत वैसे महत्वपूर्ण कांडों के अपराधकर्मी जिन्हे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा जो हाल में जेल से छुटे है की उनका सत्यापन एवं गतिविधि निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। जिलान्तर्गत साईबर ठगी करनेवाले अपराधकर्मियों के विरूद्ध सूचना एकत्र करने तथा उनके विरूद्ध लगातार छापामारी करते हुये संलिप्त साईबर अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी करते हुये साईबर अपराध पूर्णतः अंकुश लगाने का निर्देश दिया गया।
आनेवाले पर्व त्योहार दुर्गा पूजा-2026 को ध्यान में रखते हुवे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण तथा अपरपाधकर्मियों पर निगरानी रखते हुए क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ सघन गश्ती बैंक ए० टी०एम०, ज्वेलरी शॉप/व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सुरक्षात्क कार्रवाई पुलिस बल की उपस्थिति बनाये रखने तथा आम जनता के सुरक्षा एवं अवैध गतिविधि पर पूर्णतः अंकुश रखने हेतु नियमित रूप से थाना क्षेत्र में समय एवं स्थान बदल कर सघन एण्टी काईम वाहन जॉच करने का सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है,जिसका नियंमित मोनिटर्टीरंग सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/प्रभाग पुलिस निरीक्षकों के द्वारा किया जाऐगा।
दुर्गा पूजा के अवसर पर सुरक्षा, शांति-व्यवस्था, एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखावे हेतु सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के पूजा कमेटियों के साथ बैठक करने, संवेदनशील स्थलों को चिन्हित करने, पूर्व विवादों को निपटारा सामाजिक स्तर पर बैठक कर सुलझाने, विसर्जन रूट मार्ग का सत्यापन करने, असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने, सोशेल मिडिया ग्रुपों पर कड़ी निगरानी रखने, अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
Leave a comment