ActiveJamtadaJharkhand

स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के लिए की अपील

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई–2 की ओर से सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत जामताड़ा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मंदिर में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ आम लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। अभियान के दौरान NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। स्वयंसेवकों ने इधर-उधर बिखरे कचरे, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र कर उचित स्थान पर निस्तारित किया।
स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों एवं आसपास के दुकानदारों को भी स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया।लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा ना फैलाने, निर्धारित स्थान पर कचरा डालने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने की अपील की गई। मौके पर NSS इकाई–2 की कार्यक्रम पदाधिकारी एवं दर्शनशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखना किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है।इस अभियान में प्रतीक्षा हंसदा, सीमा किस्कू, यशोदा कुमारी, वरुण दत्त, सरस्वती सहित अन्य NSS स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सर्कस देखकर लौट रहे 3 युवकों को आर्टिगा ने मारी टक्कर, तीनों की मौत

Khabar365news[स्थान]। सर्कस देखकर घर लौट रहे तीन युवकों को तेज रफ्तार आर्टिगा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

OBC आरक्षण की मांग पर झारखंड के 5 जिलों में बंद, सड़कों पर उतरा पिछड़ा वर्ग

Khabar365newsरांची। OBC आरक्षण समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को रांची, खूंटी,...