Home Active जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन
ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

Share
Share

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को जिला नियोजनालय जामताड़ा के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), करमाटांड़ में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का विधिवत उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता एवं अहर्ता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय युवाओं और नियोजकों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराया है, वे झार नियोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराएं अथवा कार्यालय अवधि में जिला नियोजनालय पहुंचकर अपना निबंधन सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों एवं अन्य रोजगार संबंधी अवसरों का लाभ उठा सकें। साथ ही उन्होंने युवाओं से रोजगार मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

छह कंपनियों ने लिया भाग, 55 युवाओं को मिली सफलता

रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की छह नियोजक कंपनियों ने भाग लिया। इनमें शिवम कॉर्पोरेट लिमिटेड, चेन्नई; बजाज लाइफ इंश्योरेंस, जामताड़ा; केके एंटरप्राइजेज, जामताड़ा; एबी इंडिया, आदित्यपुर, सरायकेला तथा रेड गार्ड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड, कोलकाता सहित अन्य नियोजक शामिल रहे।

मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने विभिन्न पदों के लिए अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन एवं साक्षात्कार में हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 55 युवाओं का मौके पर ही चयन किया गया, जबकि 69 अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिला।

मौके पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य श्री शंकर हजारी, उच्च वर्गीय लिपिक श्री जय प्रकाश सिन्हा, यूएनडीपी के श्री प्रवीण प्रकाश, विभिन्न कंपनियों के प्रबंधक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...

BreakingJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई एकता दौड़

जमशेदपुर: राष्ट्रीय एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से...