Home Jharkhand चार दिवसीय सूर्य उपासना का पर्व चैती छठ व्रत नहाय खाय के साथ शुरू, क्षेत्र में बह रही है भक्ति की बयार
Jharkhandआस्थाधर्म-कर्म

चार दिवसीय सूर्य उपासना का पर्व चैती छठ व्रत नहाय खाय के साथ शुरू, क्षेत्र में बह रही है भक्ति की बयार

Share
Share

■ नहाय खाय संपन्न, खरना आज

रामगढ़ – रजरप्पा कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्रों में नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय सूर्य उपासना का पर्व चैती छठ व्रत शनिवार से शुरू हो गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में भक्ति का बयार बहने लगी है। शनिवार को सुबह से ही छठ व्रतियों ने विभिन्न तालाबों एवं घाटों में स्नान कर अरवा चावल, सेंधा नमक युक्त चना दाल और कद्दू की सब्जी का सेवन किया। रविवार को खरना किया जाएगा। इस दौरान छठ व्रती दिनभर उपवास कर शाम को विधि-विधान से रोटी खीर का प्रसाद तैयार करेंगे। तत्पश्चात भगवान सूर्य को स्मरण कर देर शाम प्रसाद ग्रहण करेंगे। इधर बाजारों में लोग पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। सुबह से ही खरीदारों से बाजार पटा रहा। इस दौरान लोग मिट्टी के बर्तन, दउरा, सूप आदि का खरीदारी भी किया।

छठ व्रतियों ने पूजा के लिए सुखाया गेंहू

विभिन्न छठ घाटों में स्नान कर वापस आने पर व्रतियों ने पूजा के लिए गेहूं की साफ सफाई किया। छठ व्रत करने वाले तमाम छठ व्रतियों के घर में गेहूं धोया और सुखाया गया। प्रसाद के लिए अलग से लाल गेहूं की साफ सफाई किया गया है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

JharkhandRanchi

वाहे गुरु कहिए सदा सुखी रहिए..

कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और...