Jharkhand

आक्रोशित कांग्रेसियों ने सुभाष चौक के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुका।

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़। राहुल गांधी के सदस्यता समाप्त किए जाने से आक्रोशित कांग्रेसियों ने शनिवार को सुभाष चौक के समक्ष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। सभी लोग प्रधानमंत्री मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए सुभाष चौक में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर रचा गया है। देश के प्रधानमंत्री इस पूरे मसले पर अपनी चुप्पी साधे हुए हैं भाजपा के इशारे पर सारा तंत्र काम कर रहा है यह लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस दौरान प्रदेश सचिव शांतनु मिश्रा ने कहा कि जब जब देश संकट में घिरा है देशवासी एक होकर कांग्रेस के साथ कदमताल किए हैं। इस बार भी राहुल गांधी के साथ हर मोड़ पर उनके साथ कार्यकर्ता कदमताल करेंगे। साथ ही जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास किया जा रहा है आज पूरे देश में लोकतंत्र खतरे में है। इस कार्यक्रम से पूर्व लव मैरिटल हॉल रामगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेसी गन एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गन एवं जिला के वरिष्ठ पदाधिकारी गण के द्वारा बैठक सुनिश्चित की गई जिसमें पुतला कार्यक्रम तय की गई। भाजपा सरकार के मोदी सरकार के द्वारा हमारे नेता राहुल गांधी को जिस तरीके से झूठे मुकदमे में फंसा कर सदस्यता को खत्म किया गया है जिससे इस देश के लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास किया गया है हम सभी कांग्रेस जनों ने भाजपा सरकार के विरोध में नरेंद्र मोदी का पुतला दहन मेन रोड सुभाष चौक में किया। देश की जनता राहुल गांधी के साथ है और वह पूरी तरह जानती है कि एक षड्यंत्र रचा गया है राहुल गांधी के सदस्यता समाप्त कराने को लेकर इस पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर ,प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बेदी, झारखंड प्रदेश सचिव शांतनु मिश्रा , रामगढ़ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो प्रदेश सचिव धरमराज राम ,प्रदेश महासचिव सी पी संतन ,बरकट्ठा के विधानसभा प्रभारी राजकुमार यादव , जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, संजय साव, आसिफ इकबाल, बलराम साहू ,गगन करमाली ,कमलेश महतो, राजा खान तारिक अनवर, अनीता देवी, प्रकाश करमाली ,संतोष सोनी ,शमशुद खान संतोष नायक मानिक पटेल, हीरालाल महतो दिगंबर गुप्ता, शहजाद खान सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandPakur

बंद पत्थर खदान बनी मौत का कुआं: स्नान करने गया 19 वर्षीय इमरान गहरे पानी में डूबा, गांव में मातम

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र में रविवार...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पालू पंचायत के ग्राम टोकीसुद में मंडा पूजा समिति द्वारा आयोजित मंडा पूजा एवं भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन ।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पतरातु प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अखिल झारखंड श्रमिक संघ की साप्ताहिक...

JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक पतरातू की बैठक

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को यूनियन कार्यालय पीटीपीएस पतरातू...