Home Jharkhand पतरातू स्टीम कॉलोनी दशरथ बाबा ने 2051 सूप से दिया संध्या अर्घ्य, दामोदर नदी छठ घाट पर उमड़ा जनसैलाब
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarhआस्थाधर्म-कर्म

पतरातू स्टीम कॉलोनी दशरथ बाबा ने 2051 सूप से दिया संध्या अर्घ्य, दामोदर नदी छठ घाट पर उमड़ा जनसैलाब

Share
Share

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

रविवार को रेलवे स्टीम कॉलोनी के चर्चित दशरथ बाबा ने दामोदर नदी छठ घाट में 2051 सूप से अर्घ्य लगाया।
दामोदर नदी छठ घाट में दशरथ बाबा का संध्या अर्घ्य विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। संध्या अर्घ्य को देखने के लिए घाट पर भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की।दशरथ बाबा के 2051 सूप के अर्घ्य को देखकर पूरा घाट भक्तिमय हो गया। चारों ओर छठ गीतों की गूंज और श्रद्धालुओं की भीड़ ने माहौल को और भी भव्य बना दिया।

सुरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में सभी सहयोगकर्ता हर समय दशरथ बाबा के सहयोग में लगे रहे। सहयोगकर्ताओं ने घाट पर व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा, जिससे किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हुई।
पूरे स्टीम कॉलोनी में छठ महापर्व की धूम है और अब सभी को सुबह के उषा अर्घ्य का बेसब्री से इंतजार है।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
JharkhandRanchi

विश्व हिंदू परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें किया नमन।

विश्व हिंदू परिषद द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 151वीं जयंती पर राजधानी...