Home Breaking भाजपा नेरेटिव सेट न करे, जांच पूरी होने और कोर्ट के निर्देश का इंतजार करे : विकास सिंह मुंडा
BreakingJharkhandRanchi

भाजपा नेरेटिव सेट न करे, जांच पूरी होने और कोर्ट के निर्देश का इंतजार करे : विकास सिंह मुंडा

Share
Share

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा मामले में झामुमो ने अपना स्टैंड किया स्पष्ट, कहा- पीड़िता को न्याय मिले और अगर साजिश हुई है तो उसका भी पर्दाफास हो

वरीय संवाददाता। रांची
कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग के साथ किए यौन शोषण मामले में सत्ताधारी दल झामुमो ने अपना स्टैंड को स्पष्ट किया। विधायक विकास सिंह मुंडा और सुदीप गुड़िया ने पार्टी का पक्ष रखा। कहा कि भाजपा नेरेटिव सेट करना बंद करे, संयम बरते। कई ऐसे भाजपा शासित राज्यों में मामला सामने के बाद कई-कई दिनों तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं हुई। मगर विधायक के मामले में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अपनी कारवाई शुरू की। सीडब्लूसी और कोर्ट में बयान दर्ज कराया। पुलिस की ओर कोई विलंब नहीं की गयी है। मगर भाजपा को संयम बरतते हुए जांच एवं कोर्ट के आदेश का इंतजार करना चाहिए। अपराध साबित हुए बिना ही किसी को अपराधी घोषित करना उचित नहीं है। पार्टी का स्पष्ट मानना है कि अगर पीड़िता के साथ कुछ गलत हुआ तो उसे न्याय मिले, मगर इसमें अगर किसी प्रकार की साजिश भी हुई तो उसका भी पर्दाफाश हो चाहिए। इसलिए कांग्रेस को संयम बरतना चाहिए और जांच का इंतजार करना चाहिए। यह बातें दोनों विधायकों ने पार्टी कार्यालय में हरमू में आयेाजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। इन्होंने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार के खिलाफ हमेशा ही एक नेरेटिव सेट करने का प्रयास करती रही है। किसी को अपराधी घोषित करने से पहले अपने भाजपा साजिश राज्यों का हाल देखना चाहिए। चाहे वह हमारी सरकार हो या पार्टी। हम किसी को बचाने या फंसाने का काम नहीं करते हैं। कानून और पुलिस अपना काम कर रही है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। मगर जांच का इंतजार करना ही चाहिए।

विधायक की गिरफ्तारी वारंट कोर्ट जारी करेगी

भाजपा विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। क्या वे कानून में विश्वास नहीं रखते हैं। अभी पुलिसिया जांच चल रही है। किसी के भी गिरफ्तारी का वारंट तो कोर्ट ही जारी करेगी। इसलिए भाजपा को थोड़ा शांति एवं संयम से काम करना चाहिए। बोलना चाहिए। किसी को बख्सा नहीं जाएगा। अगर साजिश हुई तो उसका भी खुलासा होगा।

पत्रकार अगर निर्दोष हैं तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए
विधायक विकास मुंडा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पुलिस जबरन किसी को परेशान करने का काम नहीं कर रही है। चूंकि वह पत्रकार ही शिकायत दर्ज कराए था। इसलिए निश्चित रूप से इसके आधार पर जांच होगी। पुलिसिया पूछताछ होगी। अगर पत्रकार सही हैं, निर्दोष हैं और पीड़िता को न्याय दिलाना चाहते हैं तो उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingJharkhand

झारखंड में 19 नवंबर से बदलेगा मौसम, चार जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है।...

JharkhandPoliticalRanchi

रामसेवक सिंह बने झारखण्ड जदयू के प्रभारी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह को...

JharkhandRanchi

वाहे गुरु कहिए सदा सुखी रहिए..

कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और...