
कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड में मंगलवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से भरी नजर आई. सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती के अवसर पर रांची में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई.
भोर होते ही सिख संगतें अपने-अपने इलाकों से गुरुद्वारा साहिब में एकत्र हुईं और अरदास के साथ प्रभात फेरी की शुरुआत की.शहर की गलियां ‘वाहे गुरु’ के जयघोष और शबद-कीर्तन से गूंज उठी. इस अवसर पर हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरु वाणी का कीर्तन किया, सतनाम वाहे गुरु का उच्चारण करते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया.
गुरु नानक सत्संग सभा की कीर्तन मंडली के सुंदर दास मिड्ढा, रमेश पपनेजा,इंदर मिड्ढा, पाली मुंजाल, गीता कटारिया, शीतल मुंजाल, बबीता पपनेजा,रेशमा गिरधर, इंदु पपनेजा,नीता मिड्ढा,मनजीत कौर एवं मिताली तेहरी ने’ परगट भई सगले जुग अंतर गुरु नानक की वडीआई….’ एवं ‘ सतगुर नानक परगटया मिटी धुंध जग चानण होआ….’ एवं ‘
जिथे बाबा पैर धरे पूजा आसण थापण सोआ…’ तथा ‘ बाबे तारे चार चक नउ खंड प्रिथवी सचा ढोआ,गुरमुख कलि विच परगट होआ….’ जैसे कई शबद गायन कर कृष्णा नगर कॉलोनी की गलियों को नानकमय कर दिया.
श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों के सामने साफ सफाई कर तथा फेरी पर पुष्प वर्षा कर फेरी का श्रद्धा भाव से स्वागत किया. सरदार छोटू सिंह निशांत साहब उठाकर प्रभात फेरी की अगुवाई की और मनीष मिड्ढा ने श्रद्धालुओं के घरों के सामने वाहेगुरु जी से कुशल क्षेम की अरदास की. प्रभात फेरी सुबह 8:15 बजे गुरुद्वारा साहिब के पार्किंग गेट पहुंचकर अरदास के साथ समाप्त हुई. मौके पर सत्संग सभा द्वारा साथ संगत के लिए चाय नाश्ते का लंगर चलाया गया.
सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जा रही फेरियों का समापन 20 नवंबर को किया जाएगा. वहीं गुरु नानक देव जी के पावन 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 22 नवंबर को कृष्णानगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान में गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा सुबह दस बजे से दोपहर 2.30 बजे तक भव्य दीवान सजाया जाएगा. दीवान की समाप्ति के बाद दोपहर 3:00 बजे भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा.
प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सत्संग सभा द्वारा कुल चार विशेष दीवान सजाए जाएंगे, इन सभी दीवानों में विशेष रूप से शिरकत करने सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई गुरमनप्रीत सिंह जी दिल्ली वाले विशेष रूप से रांची पधार रहे हैं. सभी दीवानों की समाप्ति पर गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा.
आज की फेरी में सुरेश मिढा, हरविंदर सिंह बेदी,अशोक गेरा,जीवन मिढ़ा,मोहन काठपाल,हरगोविंद सिंह,जयराम काठपाल, लक्ष्मण सरदाना,आशु मिड्ढा, नवीन मिड्ढा,अश्विनी सुखीजा, रमेश गिरधर,गुरदीप सिंह मल्होत्रा, अशोक मुंजाल,हरीश तेहरी,भगवान दास मुंजाल,अनूप गिरधर,हरजीत बेदी,जितेंद्र मुंजाल,कवलजीत मिढ़ा,जितेश बेदी,उमेश मुंजाल, पियूष तलेजा,अमन सचदेवा,राजेंद्र मक्कड़,हरविंदर सिंह,मोहित झंडई,ज्ञान मादन पोतरा,मनीष गिरधर,कमल अरोड़ा,कमल मुंजाल, विवेक कटारिया, तुषार मिड्ढा, संदीप पपनेजा,मनीष मल्होत्रा,सूरज झंडई, रौनक ग्रोवर, दिलीप सिंह, दिनेश भंडुला, महेश कुक्कड़, कुलदीप बेदी,अमन डावरा,पियूष मिढ़ा,मोहित गिरधर,दुर्गी देवी मिढ़ा,शीतल मुंजाल,बिमला मुंजाल,मीना गिरधर,रानी तलेजा,गोविन्द कौर,सिमरन कौर,चाँद नागपाल,रमेश गिरधर,रजनी तेहरी,रवि नागपाल,खुशबू मिढ़ा,उषा झंडई,नीतू किंगर,ममता थरेजा,श्वेता मुंजाल,पायल मुंजाल,ममता सरदाना, गूंज काठपाल, कुसुम पपनेजा,शशि किंगर, अंजु पपनेजा,समेत अन्य श्रद्धालु शामिल हुए.





Leave a comment