राॅंची। झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर तक राज्य में सुबह कोहरा और आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 19 नवंबर से राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन हो सकता है।
20 नवंबर को भी कई इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 21 और 22 नवंबर को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं।
बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान का असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। हालांकि, तूफान का सीधा प्रभाव राज्य पर पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन इसके कारण दक्षिणी और मध्य झारखंड में बादल छाने, बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।





Leave a comment