रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
संविधान दिवस के अवसर पर पीटीपीएस स्थित अंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष संविधान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा भारतीय संविधान के मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति एवं मुखिया किशोर कुमार महतो उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष रंजन भगत ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और न्याय का आधार है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देकर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रदान की। संविधान के प्रति सम्मान और उसके मूल्यों का पालन करना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के माध्यम से सभी लोगों से संविधान में निहित अधिकारों के साथ-साथ अपने मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करने की अपील की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा युवा नेता शह मुखिया किशोर कुमार महतो, रितेश ठाकुर, सुखदेव महतो, कमलेश राम, राहुल कुमार सिंह, रणधीर कपूर, उमेश उरांव आदि शामिल हुए।





Leave a comment