Uncategorized

*पतरातु डैम भुरकुंडा नलकारी नदी घाट स्थित उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। छठ व्रतियों ने दिया अस्त चलगामी सूर्य को अर्घ*

Share
Share
Khabar365news

छठ मईया के गीतों से गूंजायमान हुआ पतरातु भुरकुंडा कोयलांचल

रामगढ़ जिला के पतरातु डैम सहित भुरकुंडा में चैती छठ के अवसर पर सोमवार को छठ व्रतियों ने सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया। पतरातु डैम नलकारी नदी तट पर छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

छठ व्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए मंगलकामना की।इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग भी छठ घाट पहुंचे। विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी मुस्तैद दिखे। वहीं भुरकुंडा कोयलांचल के आसपास भदानीनगर और बासल क्षेत्र में भी नदियों और तालाबों पर छठ व्रती पहुंचे और भगवान आदित्य को संध्यकालीन अर्घ्य दिया।इस दौरान पूरा क्षेत्र छठ मां के भक्तिगीतों से सराबोर रहा। छठ घाटों पर पूजा समितियों द्वारा साफ-सफाई, सजावट करने के साथ ही रोशनी की भी व्यवस्था की गई है। वहीं नलकारी नदी तट के निकट छठ माता के मंदिर के समक्ष 24 घंटे के अखंड कीर्तन का भी आयोजन किया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...