Home Breaking तीसरी बार तालाबंदी के बाद हरकत में आया रांची विश्वविद्यालय प्रशासन, दो सप्ताह में समाधान का आश्वासन
BreakingCrimeJharkhandRanchi

तीसरी बार तालाबंदी के बाद हरकत में आया रांची विश्वविद्यालय प्रशासन, दो सप्ताह में समाधान का आश्वासन

Share
Share

कैफ़ अली के नेतृत्व में सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव, 5 घंटे के आंदोलन के बाद जारी हुआ बैठक का नोटिस।

रांची, 27 नवंबर। रांची विश्वविद्यालय में विलंबित शैक्षणिक सत्र, परीक्षा परिणामों में देरी एवं अन्य शैक्षणिक समस्याओं को लेकर शुक्रवार को सैकड़ों नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने एनएसयूआई के साथ विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का घेराव किया। आंदोलन का नेतृत्व रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ़ अली ने किया।

इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव, प्रदेश महासचिव पवन नाग, निष्चल सोय, प्रदेश प्रवक्ता तलहा अफ़रोज़, प्रदेश सचिव इलियास अंसारी, फ्रैंकलिन बाखला एवं इमदाद अंसारी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

कैफ़ अली ने कहा कि आखिर विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के लिए कितनी बार तालाबंदी करनी पड़ेगी? यह तीसरी बार है, लेकिन विश्वविद्यालय की समस्याएँ आज भी जस की तस हैं। समय पर परीक्षा नहीं, परिणाम नहीं और शैक्षणिक सत्र लगातार विलंबित हैं। विद्यार्थियों का भविष्य प्रशासनिक लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा।

लगभग तीन घंटे के आंदोलन के बाद कुलपति, परीक्षा नियंत्रक, कुलसचिव एवं अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों से वार्ता की। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित सूचना जारी कर 30 नवंबर को अपराह्न 3 बजे सभी नर्सिंग महाविद्यालयों के साथ तथा 2 दिसंबर को छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक निर्धारित की। साथ ही अगले दो सप्ताह के भीतर समस्याओं के समाधान पर निष्कर्ष निकालने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष बिनय उरांव ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक अधिकारों से समझौता नहीं होगा। संगठन प्रशासन के आश्वासन और निर्धारित समय-सीमा पर नजर रखेगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
Jharkhandjamshedpur

सीएम हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड के...

JharkhandRanchi

UDGAM 2026 : नवाचार, रचनात्मकता और अंतर्विषयक शिक्षा का अद्भुत संगम

राँची । St. Xavier’s School, Doranda में वार्षिक अंतर्विषयक प्रदर्शनी ‘UDGAM 2026’...

JharkhandRanchi

वर्ष 2050 तक झारखंड को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने का संकल्प लें : राज्यपाल संतोष गंगवार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज होटल बीएनआर चाणक्य, राँची में ‘झारखण्ड...