Jharkhand

*रामगढ़ पुलिस लाइन स्थित रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन ।*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पुलिस लाइन स्थित रामनवमी पर्व को लेकर रामगढ़ पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में पुलिस और दंगाइयों के बीच भिड़ंत को कंट्रोल कैसे किया जाना है, इसे प्रदर्शित किया गया ।

मॉक ड्रिल में वाटर कैनन, टियर गैस समेत रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया गया मॉक ड्रिल में एक सौ से अधिक पुलिस कर्मी शामिल हुए।रामगढ़ के एसडीपीओ किशोर कुमार रजक ने बताया कि पर्व त्यौहार के मौके पर आपातकालीन स्थिति में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह मॉक ड्रिल किया गया है । रामगढ़ पुलिस शांति पूर्वक पर्व त्यौहार संपन्न कराने के लिए पूरी तरीके से तैयार है।आपको बताते चलें की आज पुलिस लाइन में रामनवमी को लेकर माॅक ड्रिल किया। एसडीपीओ किशोर रजक की उपस्थिति में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में अग्निशमन वाहन व एंबुलेंस को भी शामिल किया गया था।ड्रिल में शामिल जवानों ने भीड़ से निपटने के लिए तथा जुलूस के दौरान किसी भी तरह के हुड़दंग से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया। मॉक ड्रिल के लिए सिविल ड्रेस में कुछ जवानों को हुड़दंगईयों के रूप में प्रस्तुत किया गया।जहां एक तरफ से नारेबाजी करते हुए हुड़दंगी हुड़दंग करते हुए आ रहे थे, दूसरी और तैनात पुलिस के जवान आंसू गैस के गोले तथा अग्निशमन वाहन के द्वारा पानियों का बौछार कर और हुड़दंगईयों पर काबू पाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

24वें दिन सरकार ने फिर बढ़ाया संवाद का कदम,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे छात्र...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

तीसरी सोमवारी पर हरिहरधाम में उमड़ा सैलाब

Khabar365newsगिरिडीह। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर गिरिडीह के प्रसिद्ध हरिहरधाम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में तेज रफ्तार ट्रक ने कार और तीन बाइकों को मारी टक्कर,

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

करंट की अफवाह से अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़,

Khabar365newsलखीसराय। बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं...