Jharkhand

हज़ारीबाग में सांसद प्रतिनिधियों के मंडल ने किया प्रेसवार्ता को संबोधित

Share
Share
Khabar365news

सांसद जयंत सिन्हा जी को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

भाजपा, हज़ारीबाग कार्यालय अटल भवन के सभागार में सांसद प्रतिनिधि मंडल की एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस वार्ता में हज़ारीबाग के लोकप्रिय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी व उनकी अध्यक्षता वाली वित्त समिति को ‘संसद रत्न पुरुस्कार’ से सम्मानित किए जाने की विस्तृत जानकारी प्रेसबन्धुओं को दी गयी।

इस प्रेसवार्ता को भाजपा, हज़ारीबाग के ज़िला अध्यक्ष श्री अशोक यादव जी, सांसद प्रतिनिधि व मंडल के संयोजक प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा जी, सांसद प्रतिनिधि मंडल के सदस्य श्री टुन्नू गोप जी, श्री आनंद देव जी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री शिव शंकर प्रसाद गुप्ता जी ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

इसके साथ ही बरही, विष्णुगढ़ व बड़कागांव में भी इस विषय पर प्रेसवार्ता की गई। बरही में श्री संजीव कटियार जी, श्री गणेश यादव जी, श्री अर्जुन साव जी व श्री राजेश सहाय जी ने एवं विष्णुगढ़ में श्री मिथिलेश पाठक जी, श्री कैलाशपति सिंह जी व श्री सुशील मंडल जी ने और बड़कागांव में श्री बालेश्वर कुमार जी, श्री जुगनू सिंह जी व श्री बद्रीनारायण सिंह जी ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

श्री अशोक यादव जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री जयंत सिन्हा जी की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ समिति के रूप में चुना गया है। श्री जयंत सिन्हा जी को 25 मार्च 2023 को नई दिल्ली में हरियाणा के माननीय राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी ने सम्मानित किया। सांसद रत्न पुरस्कार वितरण समारोह में विपक्ष के नेता श्री अधीर रंजन चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसा विलक्षण प्रतिभा का धनी व्यक्ति लोकसभा के सदस्य के रूप में हम सबों के साथ काम कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की आवश्यकता हमारे संसद भवन में है। उनके ज्ञान का लाभ हम सबों को मिले यही कामना करता हूँ।

श्री जयंत सिन्हा जी को 2022 में भी सर्वश्रेष्ठ सांसद और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ समिति के रूप में चुना गया था। श्री जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार उनकी अध्यक्षता वाली समिति को चुना जाना हम सब हजारीबाग वासियों के लिए गर्व का विषय है।

श्री जयंत सिन्हा जी द्वारा सांसद के रूप में लोकसभा में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन किया जा रहा है। वे हजारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन में सभी क्षेत्रों में राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते आ रहे हैं। उन्होंने सदन में देश हित से जुड़े कई प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किए और सदन में उनकी उपस्थिति 100% रही है। उनके नेतृत्व वाली वित्त समिति महत्वपूर्ण विषयों पर अपना रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करती है, जिसके आधार पर केंद्र सरकार की नीतियां बनती हैं, जो जनहित के कार्य में अमल में लाई जाती है।

श्री जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व वाली वित्त समिति देशहित में विशेष योगदान दे रही है। यह समिति वित्त मंत्रालय से जुड़े विधेयकों का अध्ययन करती है और समिति के सुझाव के आधार पर केंद्र सरकार संशोधनों को सदन में लाती है, जिससे देश का कानून बनता है और देश आर्थिक रूप से और हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। श्री जयंत सिन्हा जी देश का बजट जनहित में हो और लोगों की भलाई व सुविधा के लिए कानून बने यह सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व वाली समिति देश के चार मंत्रालयों की नीतियां बनाने में योगदान देती है। इसमें वित्त मंत्रालय, कारपोरेट कार्य मंत्रालय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय व नीति आयोग शामिल हैं।

साथ ही श्री जयंत सिन्हा जी झारखंड के हर मोर्चे पर विफल जेएमएम कांग्रेस सरकार की नीतियों पर भी सदन में लगातार प्रश्न करते आ रहे हैं। झारखंड की लुटेरी सरकार का हर कच्चा चिट्ठा लोकसभा पटल पर रख रहे हैं।

प्रोफेसर सुरेंद्र सिन्हा ने संसद रत्न से श्री जयंत सिन्हा जी को चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में आज हजारीबाग ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश उनकी बुद्धिमता का लाभ उठा रहा है। सरकार के जितने भी महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं उनमें हमारे लोकप्रिय सांसद का महत्वपूर्ण योगदान है। आज हम हजारीबाग वासियों के लिए जो गर्व करने का विषय उन्होंने हमें प्रदान किया है उसके लिए हम सब उनको हृदय से धन्यवाद देते हैं और आशा करते हैं कि आने वाले समय में भी वह देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते रहेंगे।

प्रेस वार्ता को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि दोनों ग्रुप एवं सांसद प्रतिनिधि श्री आनंद देव जी तथा श्री शिव शंकर प्रसाद गुप्ता जी ने भी अपने संबोधन में कहा कि आज हम सब गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हमारे सांसद संसद रत्न जैसे पुरस्कार से नवाजे गए हैं। हमें आशा है आने वाला समय हम सबके लिए सुनहरा होगा।

प्रेस वार्ता में श्री हिमांशु कुमार जी, श्री आशीष सिंह जी, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रफुल्ल कुमार जी, सांसद प्रतिनिधि श्री मुकेश कुमार सिंह जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री तलत शबीर उर्फ बाबू खान जी, श्री प्रदीप विश्वकर्मा जी, श्री सनी सिंह जी, श्री सत्यजीत जी, श्री रंजीत सिंह जी, श्री नरेश साव जी, श्री सुमित सिन्हा जी एवं श्री सौरव सिन्हा जी सहित दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए। यह जानकारी सांसद जयंत सिन्हा के मीडिया प्रभारी श्री अनिल सिन्हा जी ने दी

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...