Jharkhand

प्रतिबंधित लॉटरी बेचने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी बेचने वाले गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के पास से 7859 लॉटरी, 39780 रुपए नगद सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय – 1 श्री अमर कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को अवैध रूप से आम जनता को प्रतिबंधित लॉटरी की टिकट बेचने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी, गोविन्दपुर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर छापामारी की गई।

इस क्रम में मास्टर कॉलोनी, मोती मस्जिद निवासी महताब आलम उर्फ टिपु प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान माहताब आलम ने निरसा के अजित साव एवं सोनु साव से प्रतिबंधित लॉटरी टिकट खरीद कर उसकी बिक्री करने की बात बताई। साथ ही गोविन्दपुर थाना में कई अन्य व्यक्तियों के द्वारा भी प्रतिबंधित लॉटरी टिकट बिक्री करने की बात बताई।

उन्होंने कहा छापामारी दल ने महताब आलम के निशानदेही पर गोविंदपुर के अमरपुर से विनोद विश्वकर्मा, गायडेहरा से सहाबुद्दीन अंसारी उर्फ किस्मत उर्फ मुन्ना, गॉवभीतर से मृदुल विष्टु, भिलेज रोड से रमेश कुमार बाउरी, बडाबांध स्थित कुलदीप कुमार गुप्ता के घर से उसके चालक मो सबीर साह उर्फ अल्टू, धर्मशाला रोड उपर बाजार से अमित दास को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास से काफी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट, नकद राशि एवं अन्य सामग्री को बरामद कर उनको गिरफ्तार किया गया। पकड़ायें अपराधियों द्वारा बताये गये अवैध व प्रतिबंधित लॉटरी टिकट के व्यवसाय में संलिप्त अन्य अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

इस संबंध में गोविन्दपुर थाना काण्ड संख्या-102 / 23, दि 28.03.2023 धारा 420/34 भादवि एवं 11 बंगाल जुआ अधिनियम 1867 दर्ज किया है।

छापामारी दल में डीएसपी मुख्यालय एक श्री अमर कुमार पांडेय, गोविंदपुर थाना के पु.नि. सह थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह, असलम अंसारी, दिपक द्विवेदी, विक्रम कुमार, धमेन्द्र राम व गोविन्दपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingCrimeJharkhandPakur

गेहूं के खेत में मिली नाबालिग की लाश, 48 घंटे में सनसनीखेज खुलासा

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट 1 मार्च को मिला था शव...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

PVUNL टाउनशिप ग्राउंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होलिका दहन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पावन पर्व होली के शुभ अवसर...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के आदित्यपुर में गैंगवार, 7 राउंड फायरिंग; एक घायल

Khabar365newsजमशेदपुर के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में सोमवार रात वर्चस्व...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ के रथ मेला मैदान में सत्य सनातन संस्था का होलिका दहन

Khabar365newsपाकुड़ में सोमवार देर शाम को सत्य सनातन संस्था के द्वारा पाकुड़...