Home Jharkhand डायट में जिला स्तरीय गणित,निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता का हुवा आयोजन
Jharkhand

डायट में जिला स्तरीय गणित,निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता का हुवा आयोजन

Share
Share


JCERT के निदेशानुसार आज जिला प्रशिक्षण संस्थान(डायट) हजारीबाग में जिला स्तरीय गणित,निबंध और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक और गणमान्य अतिथियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखण्ड से प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कक्षा 5 और 6 के लिए चित्रांकन, कक्षा 7 के निबंध और कक्षा 8 के लिए गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन में निर्णायक की भूमिका राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत प्राचार्य डॉ बालेश्वर राम, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ उपेंद्र कुमार, वरीय शिक्षक सुखमंगल सिंह और मार्खम कॉलेज के प्रोफेसर काजल किरण ने निभाई। उक्त मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होगी । उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन हेतु डायट के संकाय सदस्यों की सराहना की। डायट की प्राचार्य ने इस आयोजन में उपस्थित बच्चों और शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन आशा के अनुरूप सफल रही और आने वाले समय में बच्चों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। सुखमंगल सिंह ने जल संरक्षण पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बच्चों को जल संरक्षण पर ध्यान देना चाहिए।जल जीवन के लिए उपयोगी है।प्रतियोगिता में उत्कृष्ण प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रॉफी और मेडल से पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर शिव कुमार प्रसाद,महेंद्र गुप्ता,रणजीत कुमार वर्मा, प्रकाश कुमाररंजीत कुमार, सरिता कुमारी,प्रीति बाला खलखो, स्नेहा भारती, अरविंद कुमार पाठक,प्रेमिला देवी मनीषा बख्शी, कल्याणी चौधरी , मनोज कुमार, शंकर दुबे, सहित डायट के दर्जनों प्रशिक्षु मौजूद रहे। मंच संचालन प्रकाश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन रंजीत वर्मा ने किया।

चित्रांकन:
1.लवली कुमारी
2.अंकित राज और रौशनी कुमारी
3.चांदनी कुमारी
गणित
1.रानी कुमारी

  1. माही कुमारी, लक्ष्मी कुमारी
    3.स्वीटी कुमारी
    निबंध
    1.अंजली कुमारी
    2.सोना कुमारी
    3.नाजनीन परवीन
Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
PakurActiveJharkhand

JTET-2026: परीक्षा केंद्रों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की...

ActiveBreakingEducationJamtadaJharkhand

जामताड़ा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई JTET-2026 परीक्षा

डीसी और एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण 20 परीक्षा...

ActiveJharkhandRanchi

धुर्वा में अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को दी गई श्रद्धांजलि, 18वां मासिक कार्यक्रम आयोजित

रांची । देश व्यापी कार्यक्रम के अंतर्गत आजादी के नायकों को श्रद्धांजलि...