Home Jharkhand रॉयल प्रोग्रेसिव स्कूल में परितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया।
JharkhandRanchi

रॉयल प्रोग्रेसिव स्कूल में परितोषिक समारोह धूमधाम से मनाया गया।

Share
Share

डकरा : रॉयल प्रोग्रेसिव स्कूल मोहन नगर में सोमवार को परितोषिक समारोह का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष नंदलाल चौहान, सचिव नसीब चौहान, प्राचार्य रामबली चौहान ,शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष नंदलाल चौहान ने विद्यालय के टॉपर स्वाति वर्मा (97, 36 प्रतिशत)को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया साथ ही पूरे विद्यालय में सबसे ज्यादा अंक लाने पर पूरे साल (2023/24) मुफ्त शिक्षा देने का उद्घोषक भी किये। वही द्वितीय स्थान आफरीन नाज ( 94.6) एंव तृतीय स्थान डोली कुमारी (90, 70% )को विद्यालय के सचिव नसीब चौहान ने मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।इस सत्र (2022/23 )कि टॉपर रही स्वाति वर्मा को सम्मानित करने के पश्चात विद्यालय प्रबंधन की तरफ से उनकी माता संजू देवी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया ।वही विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ एवं स्टाफ को भी शॉल ओढ़ाकर नंदलाल चौहान एवं नसीब चौहान द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंच का संचालन कंचन कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन रामबली चौहान द्वारा किया गया ।नंदलाल चौहान ने विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं को अगले सत्र में अधिक से अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

मौके पर नंदलाल चौहान ,नसीब चौहान, रामबली चौहान, मनिंदर सिंह ,अभिषेक सिंह, प्रदीप नायक, धीरज सिंह, भैरव बनर्जी, जितेंद्र कुमार, अरुण कुमार, निधि कुमारी, नीतू कुमारी ,कंचन कुमारी ,संजू कुमारी ,अनुप्रिया कौर ,रोजी कुमारी ,मौजूद थे

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ब्रेकिंगActiveBreakingJharkhandझारखंडरांची

रांची में राज्य स्तरीय दिशा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित,

रांची: राजधानी रांची में आज राज्य स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए आकलन शिविर आयोजित

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड कार्यालय में ALIMCO (भारतीय...