Uncategorized

भाजपा का स्थापना दिवस सह वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

डकरा : भारतीय जनता पार्टी खलारी मंडल के किसान मोर्चा के तत्वाधान में पार्टी का स्थापना दिवस सह वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह गुरुवार को बीएमएस कार्यालय डकरा में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश यादव की अध्यक्षता में मनाया गया।

मौके पर पार्टी के जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ कार्यकर्ता रघुवंश नारायण सिंह, सेतुबाँध सिंह, सुशील सिंह, बनवारी महतो, अर्जुन केसरी, दीपू महतो, भुनेश्वर महतो, शाहदेव महतो, मिस्त्री महतो, डूसे महतो, इत्यादि का अभिनंदन करते हुए उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश यादव द्वारा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा की चर्चा की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह कार्यक्रम के प्रभारी विकास दुबे द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा वितरित किया गया तथा उसे अपने अपने घरों पर लगाने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कार्तिक पांडेय ने किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को रघुवंश नारायण सिंह, सांसद प्रतिनिधि फुलेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, विकास दुबे, अर्जुन केसरी, डेसु महतो इत्यादि ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने जनसंघ के स्थापना काल से लेकर विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल बनने तक के सफर में आई विभिन्न चुनौतियों का वर्णन विस्तार पूर्वक किया। धन्यवाद ज्ञापन रांची जिला ग्रामीण के मीडिया सह प्रभारी आनंद सिंह ने किया।

मौके पर कार्यकर्त्ताओं में शशिकांत सिंह, रामप्रवेश नायक, राजू गुप्ता, संजीत तुरी, संदीप सिंह, गुड्डू गिरी, पप्पू दुबे इत्यादि उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
Uncategorized

जी.एम.इंटर महाविद्यालय में क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन।

Khabar365news हजारीबाग : जी .एम. इंटर महाविद्यालय, इचाक में एस.आई.आर. (S.I.R.) विषय...

Uncategorized

लिट्टीपाड़ा में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी पर खाता खोलने के नाम पर ₹350 वसूली का आरोप, जांच की मांग

Khabar365newsपाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट पाकुड़/लिट्टीपाड़ा। पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड...

Uncategorized

*रामगढ़ भुरकुंडा रीवर साईड में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग के सक्रिय सदस्य घायल,दो पिस्टल 59 पीस कारतूस बरामद*

Khabar365newsरामगढ़ जिले के भुरकुंडा रीवर साईड केंद्रीय विद्यालय में पुलिस मुठभेड़ में...