Uncategorized

पुण्य सप्ताह में आज पुण्य बृहस्पतिवार मनाया गया

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग गुड़फ्राइडे के एक दिन पूर्व पुण्य बृहस्पतिवार के दिन बिशप आनद जोजो के नेतृत्व में पल्ली पुरोहित फादर अंटोनी, फादर रेमंड, फादर विजय, फादर प्रदीप, फादर मनोज तिर्की, फादर टॉमी, फादर सैजू, फादर पीटर पॉल, फादर अब्राहम सहित अन्य तीस पुरोहितों ने मिस्सा पूजा सम्पन्न कराया। इस अवसर पर भारी संख्या में कैथोलिक विश्वासी प्रभु का रूपांतर महागिरजाघर में उपस्थित हुए। मिस्सा पूजा के दौरान धर्मविधि के अनुसार बिशप आनद ने बारह लोगों के पैर धोए। कहा कि प्रभु येसु ने अपने बारह चेलों के पैर धोए थे। बिशप आनंद ने अपने सन्देश में कहा कि ईश्वर पुत्र ईसा मसीह ने अपना सर्वोत्तम प्यार मानव जाति को दिया और अपने आप को सूली पर चढ़ा दिया। यही हमारे उद्धार का कारण बना। जैसा मैंने तुम्हे प्यार किया वैसे ही तुम भी एक दूसरे को प्यार करो। यही सीख दिया, ज़िसे हमलोगों को अपने जीवन में पालन करना चाहिए। मिस्सा पूजा के गीत संचालन का ज़िम्मा नूतननगर के कैथोलिक विश्वासियों को दिया गया था। आज देर रात्रि तक महागिरजाघर में पूजा आराधना किया जाएगा, ज़िसे विभिन्न टोले मुहल्ले द्वारा संचालित किया जाएगा। मिस्सा पूजा को सफल बनाने में फरदीनन्द लकड़ा, विलियम बाड़ा, सुशील लकड़ा, कैथोलिक सभा, महिला संघ और युवा संघ ने सहयोग दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
Uncategorized

रेल पुलिस शराब के साथ दो गिरफ्तार

Khabar365newsधनबाद वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के...

Uncategorized

नगर निगम चुनाव में झामुमो का बड़ा दांवमेयर प्रत्याशी विकास राणा को मिला पार्टी का आधिकारिक समर्थन

Khabar365newsहजारीबाग। नगर निगम चुनाव को लेकर जिले में सियासी हलचल तेज हो...

Uncategorized

नरसिंह नगर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस समारोह

Khabar365news हजारीबाग: जिले के नरसिंह नगर क्षेत्र में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...

Uncategorized

गोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार

Khabar365newsगोविंदपुर बरवाअड्डा के बीच हुआ सड़क हादसा बाल बाल बचा एक परिवार...