Jharkhand

*पतरातू स्थित रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपाई कार्यकताओं को पतरातू पुलिस ने घंटों रोका,घंटों हुई नोंक-झोंक के बाद सभी रांची रवाना*

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित आज रांची सचिवालय घेराव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे भाजपाई कार्यकताओं को पतरातू पुलिस ने घंटों रोका इस बीच घंटों तक हुई नोंक-झोंक।आपको बताते चलें कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों व उनके कामकाज के खिलाफ आज भाजपा का सचिवालय घेराव का कार्यक्रम है। जिसे लेकर प्रशासन द्वारा झारखंड सचिवालय के आसपास सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सचिवालय के पास इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं मोर्चा खोल रही है।जिस कारण सचिवालय के 200 मीटर के दायरे में आज मंगलवार सुबह 8:00 बजे से आज देर शाम तक लागू रहेगी। धारा 144 प्रभावी क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक लोगों के एक साथ चलने या जमा होने पर पाबंदी रहेगी। जिसे लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को पतरातू पुलिस द्वारा सचिवालय के आसपास रोकने का प्रयास किया गया जिस बीच पुलिस और नेताओं के बीच काफी नोंक-झोंक के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रांची सचिवालय की और रवाना हो गए हैं।

वहीं मौके पर पुर्व विधायक लोकनाथ महतो एवं मुखिया सह भाजपा नेता किशोर महतो ने कहा धारा 144 को लेकर वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देशानुसार एसडीपीओ बिरेंद्र चौधरी, पतरातू थाना प्रभारी रघुनाथ सिंह द्वारा रांची सचिवालय विरोध कार्यक्रम में जाने से रोका गया था लेकिन पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच सफलता पूर्वक हुई समझौता के बाद हम लोग रांची रवाना हो गए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साहिबगंज में बदहाल सड़क की तस्वीर,

Khabar365newsसाहिबगंज। जिले के आदिम पहाड़िया बहुल गांव में सड़क सुविधा नहीं होने...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में भीषण बाइक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौत

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 26 वर्षीय युवक...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चोरी-छिनतई गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में चोरी और छिनतई की घटनाओं का खुलासा करते हुए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हाईकोर्ट के फैसले पर देवेंद्र महतो की प्रतिक्रिया,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC विवाद को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के बाद छात्र नेता...